फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SC Judge Jusitce Bela M Trivedi recuses herself from hearing pleas challenging the pre-mature release convicts

Bilkis Bano Case: दोषियों की रिहाई को चुनौती देने वाली याचिका से जस्टिस बेला त्रिवेदी ने खुद को अलग किया

Wed, 04 Jan 2023 02:23 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 04 Jan 2023 02:23 PM IST
विज्ञापन
SC Judge Jusitce Bela M Trivedi recuses herself from hearing pleas challenging the pre-mature release convicts
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : Social Media
सुप्रीम कोर्ट में बिलकिस बानो मामले में 11 दोषियों की रिहाई को लेकर सुनवाई करने वाली बेंच से जस्टिस बेला एम. त्रिवेदी ने खुद को अलग कर लिया। गौरतलब है कि 2002 के गोधरा दंगों में बिलकिस बानो के साथ गैंगरेप और उनके परिवार के सात सदस्यों की हत्या करने वाले दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, गुजरात सरकार ने उन्हें बीते साल रिहा कर दिया था।
विज्ञापन


इसी मामले में जस्टिस अजय रस्तोगी और जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की पीठ ने माकपा नेता सुभाषिनी अली, पत्रकार रेवती लाल, लखनऊ विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति रूप रेखा वर्मा और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा की याचिकाओं पर सुनवाई शुरू की थी।
विज्ञापन


जस्टिस रस्तोगी ने भी खुद को सुनवाई से अलग किया
इस मामले में जस्टिस रस्तोगी ने भी अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा, “क्योंकि मेरी साथी न्यायाधीश पहले ही पीड़िता की याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर चुकी हैं, इसलिए वह इस मामले की सुनवाई से भी खुद को अलग करना चाहेंगे।”
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायमूर्ति रस्तोगी ने कहा कि अब पीड़िता ने दोषियों को छूट देने को चुनौती देते हुए इस अदालत का दरवाजा खटखटाया है, उसकी याचिका को एक प्रमुख मामले के रूप में लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब पीठ न्यायाधीशों के एक अलग संयोजन के साथ बैठेगी तो बाकी याचिकाओं को उसकी याचिका के साथ मिला दिया जाएगा। बेंच ने कहा, “हम सभी मामलों को अगली तारीख पर सूचीबद्ध करेंगे और सभी याचिकाओं के साथ संलग्न करेंगे। तब तक सभी दलीलें पूरी हो जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed