फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SC has issued a notice to Election Commission on tampering of EVMs plea 

EVM से छेड़छाड़ मामलाः SC का चुनाव आयोग को नोटिस

Fri, 24 Mar 2017 04:39 PM IST
amarujala.com- Written by : मोहित
amarujala.com- Written by : मोहित Updated Fri, 24 Mar 2017 04:39 PM IST
विज्ञापन
SC has issued a notice to Election Commission on tampering of EVMs plea 
ईवीएम - फोटो : File Photo

ईवीएम मशीनों से छेड़छाड़ मामले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को चुनाव आयोग को नोटिस भेजा है। वकील मनोहर लाल शर्मा की जनहित याचिका पर यह नोटिस जारी किया गया है।कोर्ट ने निर्वाचन आयोग को चार हफ्तों के अंदर इस जनहित याचिका पर जवाब देने को कहा है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद कई राजनीतिक पार्टियों ने ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोप लगाए। सबसे पहले बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने कहा कि बीजेपी के इशारे पर ईवीएम में छेड़छाड़ की गई है।  बाद में आम आदमी पार्टी ने भी चुनावों में हार का ठीकरा ईवीएम के सिर फोड़ा।
विज्ञापन


जैसे ही यूपी के नतीजे सामने आए, मायावती ने कहा कि ईवीएम में छेड़छाड़ की गई है। उसके बाद अखिलेश यादव ने कहा था कि मायवाती के आरोपों में सच्चाई है, या नहीं, इसे कुछ दिनों के बाद बताएंगे। वहीं उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन आरोपों को चुनाव आयोग ने सिरे से नकार दिया था

SC has issued a notice to Election Commission on tampering of EVMs plea 
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : SELF

इन आरोपों को चुनाव आयोग ने सिरे से नकार दिया था। चुनाव आयोग ने साफ शब्दों में कहा था कि ईवीएम में किसी प्रकार की कोई छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है। ईवीएम और चुनावों में शुचिता रखने के लिए टेक्निकल और प्रशासनिक स्तर पर पूरी तरह से सावधानी रखी जाती है।

चुनाव आयोग ने कहा था कि जिन राजनितिक दलों या फिर व्यक्तियों  के पास ऐसा कोई सबूत हैं, जिससे साबित होता हो कि ईवीएम में छेड़छाड़ हो सकती है, तो वो इनको लेकर के आये। आयोग इन सबूतों को गंभीरतापूर्वक देखने के बाद ही किसी तरह का कोई निर्णय लेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed