फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Celebrate BSP 11 on Black Day

बसपा 11 को काला दिवस मनाएगी

Tue, 21 Mar 2017 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Tue, 21 Mar 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में मिली करारी शिकस्त से आहत बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता आगामी 11 अप्रैल को काला दिवस मनाएंगे। राष्ट्रीय स्तर पर मनाए जाने वाले इस काला दिवस के दौरान यूपी में जिला स्तर पर तथा उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों में राजधानी स्तर पर विरोध प्रदर्शन करके राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। इसके साथ ही पार्टी में ऐसे लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है जिन्होंने पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ काम किया।    
         
   गत दिवस लखनऊ में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती द्वारा बुलाई गई समीक्षात्मक बैठक से लौटने के बाद पार्टी को नए सिरे से मजबूत बनाने की कवायद में जुटे बसपा के प्रदेश अयक्ष भृगुराशन राव ने बताया कि विधानसभा चुनावों में भाजपा के इशारे पर ईवीएम में गड़बड़ी की गई। यही कारण रहा कि भाजपा की जीत इतनी बड़ी रही। उन्होंने कहा कि मतदान के लिए प्रयोग में लाई गई ईवीएम में गड़बड़ी कराई गई थी। इसके विरोध में 11 अप्रैल को उत्तराखंड के बसपा कार्यकर्ता राजधानी देहरादून में प्रदर्शन करेंगे।            
विज्ञापन


 उन्होंने बताया कि संगठन के स्तर पर भी विधानसभा चुनावों के परिणामों की समीक्षा की जा रही है। बताया कि ऐसे कार्यकर्ताओं को चिह्नित किया जा रहा है जिन्होंने  चुनावों में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ काम किया। हरिद्वार में 25 और 26 मार्च को बैठक कर विधानसभावार समीक्षा की जाएगी। ऐसे जो भी कार्यकर्ता चिह्नित किए जाएंगे उनके खिलाफ हाईकमान को रिपोर्ट भेजकर अनुशासनात्मक कार्रवाई कराई जाएगी।           
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed