{"_id":"65b13de595f49890d90ef726","slug":"sc-gets-new-judge-to-function-with-full-strength-now-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे जस्टिस प्रसन्ना बी वराले; जजों की संख्या पूर्ण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे जस्टिस प्रसन्ना बी वराले; जजों की संख्या पूर्ण
Wed, 24 Jan 2024 10:12 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 24 Jan 2024 10:12 PM IST
सार
Supreme Court: कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रसन्ना बी वराले कल सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ उन्हें पद की शपथ दिलाएंगे।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश प्रसन्ना बी वराले को बुधवार को शीर्ष अदालत का न्यायाधीश नियुक्त किया गया। कल उनके शपथ लेने के साथ ही सर्वोच्च न्यायालय में भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सहित न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 34 हो जाएगी। एक सरकारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन
कॉलेजियम ने की थी नाम की सिफारिश
सर्वोच्च न्यायालय कॉलेजियम ने इस महीने की शुरुआत में उनके नाम की सिफारिश की थी। कॉलेजियम ने कहा था कि इस तथ्य पर विचार किया गया है कि वह उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीशों में से एक हैं। वह उच्च न्यायालय में अनुसूचित जाति से आने वाले एक मात्र मुख्य न्यायाधीश हैं। उच्चतम न्यायालय में अनुसूचित जाति समुदाय से ताल्लुक रखने वाले तीसरे न्यायाधीश होंगे। अन्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बीआर गवई और न्यायमूर्ति टी रवि कुमार हैं।
विज्ञापन
एक हफ्ते के भीतर हुई नियुक्ति
पिछले महीने न्यायमूर्ति एसके कौल की सेवानिवृत्ति के बाद शीर्ष अदालत में यह पद खाली था। न्यायमूर्ति वराले की नियुक्ति सर्वोच्च न्यायालय कॉलेजियम द्वारा उनके नाम की सिफारिश किए जाने के एक हफ्ते के भीतर हुई है।
विज्ञापन
कानून मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
कानून मंत्रालय की ओर से जारी एक अधिसूचना में कहा गया, भारत के संविधान के अनुच्छेद 124 के खंड (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए राष्ट्रपति ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रसन्ना भालचंद्र वराले को भारत के सर्वोच्च न्यायाय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है।