फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SC declines to hear plea on increasing age limit

जजों की सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाने की याचिका खारिज

Sat, 02 Apr 2016 01:02 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 02 Apr 2016 01:02 AM IST
सार

  • सुप्रीम कोर्ट के जजों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने की याचिका पर सुनवाई से इनकार
  • शीर्ष अदालत ने संवैधानिक प्रावधानों का दिया हवाला, विधि छात्र ने वापस ली अपनी याचिका

विज्ञापन
SC declines to hear plea on increasing age limit
सुप्रीम कोर्ट्र - फोटो : Reuters

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है, जिसमें शीर्ष अदालत के जजों की सेवानिवृत्त की आयु बढ़ाने की गुहार की गई थी। वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट के जज 65 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होते हैं।

विज्ञापन


चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने इस बारे में संवैधानिक प्रावधानों का हवाला देते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के जजों की सेवानिवृत्ति की आयु संविधान द्वारा निर्धारित की गई है। ऐसे में इस पर गौर करने का मतलब नहीं बनता। इसके बाद याचिकाकर्ता विधि छात्र विभोर आनंद ने याचिका वापस ले ली।
विज्ञापन


याचिका में कहा गया था कि जब संविधान लागू हुआ, तब चिकित्सकीय सुविधाओं के अभाव के कारण सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष निर्धारित की गई थी लेकिन अब स्थिति बदल गई है। बेहतर चिकित्सा सेवाओं के कारण अब लोगों की औसतन आयु बढ़ गई है, लिहाजा सुप्रीम कोर्ट के जजों की सेवानिवृत्ति की आयु बढ़नी चाहिए और इसके लिए केंद्र सरकार को
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्देश जारी किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed