{"_id":"5785287e4f1c1b191d13dd86","slug":"sc-adjourns-hearing-till-august-24-on-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन और बागी विधायकों के मामले में सुनवाई टली","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन और बागी विधायकों के मामले में सुनवाई टली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 12 Jul 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाना सही था या नहीं, इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट ने 24 अगस्त तक के लिए टाल दी है। गौरतलब है कि राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने के केंद्र सरकार के फैसले को नैनीताल हाईकोर्ट ने निरस्त कर दिया था। हाईकोर्ट के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है।
विज्ञापन
इस मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम आदेश पारित कर विधानसभा में फ्लोर टेस्ट कराने का आदेश दिया था। फ्लोर टेस्ट में सफल रहने के बाद हरीश रावत सरकार फिर से बहाल हो गई थी। 11 मई को शीर्ष अदालत ने यह साफ किया था कि रावत सरकार को पुन:स्थापित करने से ही मामला खत्म नहीं हो जाता।
विज्ञापन
पीठ ने कहा कि उत्तराखंड हाईकोर्ट द्वारा राष्ट्रपति शासन को निरस्त करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका अब भी जीवित है और इस कानून और संविधान के तहत इसका निपटारा किया जाएगा। पीठ ने यह भी कहा कि नौ बागी विधायकों की अयोग्यता के मसले पर भी परीक्षण होना बाकी है।
विज्ञापन