{"_id":"6041654d8ebc3e1cbb421a48","slug":"sbi-to-release-rs-625-crore-for-six-amrapali-projects-information-given-to-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम्रपाली की छह परियोजनाओं के लिए एसबीआई 625 करोड़ रुपये जारी करेगी, सुप्रीम कोर्ट को दी गई जानकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आम्रपाली की छह परियोजनाओं के लिए एसबीआई 625 करोड़ रुपये जारी करेगी, सुप्रीम कोर्ट को दी गई जानकारी
Fri, 05 Mar 2021 04:25 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 05 Mar 2021 04:25 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट को बृहस्पतिवार को जानकारी दी गई कि आम्रपाली रियल इस्टेट कंपनी की अधूरी परियोजनाओं को पूरा करने के लिए एसबीआई कैपिटल फंड 625 करोड़ रुपये जारी करने जा रही है। साथ ही शीर्ष अदालत को यह भी जानकारी दी गई कि हूडको ने भी आम्रपाली की परियोजनाओं में फंडिंग के लिए इच्छा जताई है।
विज्ञापन
जस्टिस यूयू ललित की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष सुनवाई के दौरान होम बॉयर्स के वकील एमएल लाहोटी ने सवाल उठाया कि एक सितंबर 2020 के आदेश के बावजूद एसबीआई द्वारा प्रोजेक्ट के फंडिंग को लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं है। इस पर कोर्ट रिसिवर ने जानकारी दी कि एसबीआई 625 करोड़ रुपये रिलीज करने जा रही है।
विज्ञापन
सिलिकन सिटी वन और टू, सेंचूरियन पार्क वन, टू और थ्री, हार्ट बीट सिटी वन और टू और क्रिस्टल होम के प्रोजेक्ट के लिए एसबीआई कैप फंडिंग करेगा। कोर्ट रिसिवर ने पीठ को बताया कि एसबीआई कैप ने 625 करोड़ रुपये फंडिंग के मामले में दस्तावेज से संबंधित तमाम औपचारिकताएं पूरी कर ली है। कागजी कार्रवाई के तहत दस्तखत आदि हो चुके हैं और अगले हफ्ते सबीआई कैप की ओर से प्रोजेक्ट के लिए 625 करोड़ रुपये रिलीज कर दी जाएगी।
विज्ञापन
वहीं हूडको ने भी आम्रपाली प्रोजेक्ट्स के लिए वित्तीय सहायता देने की बात कही है, लेकिन वह इसे लेकर स्पष्टीकरण मांग रही है। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और बॉयर्स के वकील से इस पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा है। अगली सुनवाई शुक्रवार को होगी।