{"_id":"5a3a943e4f1c1b8d698c2d11","slug":"sbi-report-says-rbi-may-either-be-holding-back-rs-2-000-notes-or-could-have-stopped-printing","type":"story","status":"publish","title_hn":"2000 रुपये के नोट वापस ले सकता है आरबीआई, SBI की रिपोर्ट में हुआ खुलासा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
2000 रुपये के नोट वापस ले सकता है आरबीआई, SBI की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Wed, 20 Dec 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिजर्व बैंक ने कहा है कि वह 2000 रुपये के नोट या तो वापस ले सकता है या उसकी छपाई बंद कर सकता है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में आरबीआई के हवाले से कहा गया है कि 2000 रुपये के नोट के लेनदेन में परेशानी को देखते हुए आरबीआई ने सावधानी बरतते हुए या तो उसकी छपाई बंद कर दी हो या बाजार में तरलता की स्थिति सामान्य होने के बाद सप्लाई कम कर दी हो।
विज्ञापन
एसबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में लोकसभा में पेश आरबीआई की सालाना रिपोर्ट के आंकड़ों के मिलान के बाद यह तथ्य सामने आया है कि मार्च 2017 तक 3501 अरब रुपये की छोटी करेंसी बाजार में चलन में थी। इसका तात्पर्य यह है कि 8 दिसंबर तक 13324 अरब रुपये मूल्य के बराबर बड़ी करेंसी चलन में थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- सरकारी दखल कम होने पर ही बाजार में टिक पाएंगे सार्वजनिक बैंक: नीति आयोग उपाध्यक्ष
विज्ञापन
वित्त मंत्रालय द्वारा हाल ही में लोकसभा को दी गई जानकारी का हवाला देते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि 8 दिसंबर तक आरबीआई ने 500 रुपये के 169570 लाख नोट छापे हैं और 2000 रुपये के नोट 36540 लाख। इनका कुल मूल्य 15787 अरब रुपये है।
रिपोर्ट के लेखक सौम्या कांति घोष ने कहा कि इसका मतलब यह हुआ कि आरबीआई ने कुल 2463 अरब रुपये मूल्य के 2000 के नोट तो छापे, लेकिन उन्हें बाजार तक नहीं पहुंचाया गया।