फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SBI refusal to give details of Vijay Mallya

विजय माल्या की जानकारी देने से एसबीआई का इनकार

Mon, 11 Jul 2016 08:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो/ मुंबई Updated Mon, 11 Jul 2016 08:23 PM IST
विज्ञापन
SBI refusal to give details of Vijay Mallya

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने भगोड़ा घोषित उद्योगपति विजय माल्या और मेसर्स किंगफिशर एयरलाइंस लिमिटेड को दिए गए कर्ज और कर्ज देने के लिए बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में मंजूर प्रस्ताव की जानकारी देने से मना कर दिया है। बैंक ने कहा है कि जानकारी सार्वजनिक करने से माल्या के खिलाफ जांच और मुकदमा दायर करने की प्रक्रिया में रुकावट आएगी। यह जानकारी सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई थी।

विज्ञापन


मुंबई के आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने एसबीआई से विजय माल्या को दिए गए लोन और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की  बैठक में पेश एजेंडा, मंजूर प्रस्ताव और मिनट्स की जानकारी मांगी थी। गलगली के आवेदन पर जवाब देते हुए एसबीआई स्ट्रेस्ड असेट्स प्रबंधन शाखा के उप महाप्रबंधक ने बताया कि यह मामला न्याय प्रविष्ठ और जांच प्राधिकरण के समक्ष प्रलंबित हैं।

विज्ञापन

बैंक ने दिया नियमों का हवाला

SBI refusal to give details of Vijay Mallya

बैंक ने सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 8 (ज) के तहत सूचना देने से इनकार कर दिया। गलगली ने इस पर आश्चर्य जताया। उन्होंने कहा कि जिस बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक में  विजय माल्या को लोन मंजूर किया गया उस बैठक में उपस्थितों की सूची भी नहीं दी गई। गलगली ने इसके खिलाफ प्रथम अपील दायर की हैं।

उनका कहना है कि विजय माल्या जैसे दिवालियों को जिन अधिकारियों ने मदद की है उनके नाम को सार्वजनिक करना इसलिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इससे माल्या की मदद करने वाले एसबीआई के वरिष्ठ अधिकारियों की पोल खुलेगी। चूंकि माल्या को लोन देते वक्त बनाया गया एजेंडा, मंजूर प्रस्ताव और मिनिट्स इसके पहले ही सर्कुलेट हो चुके हैं। इससे किसी भी जांच में रुकावट नहीं आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed