{"_id":"5bc49531bdec22695035fb46","slug":"sbi-banned-the-opening-of-insta-savings-account-and-digital-savings-account-through-yono-app","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई ने बंद की दो सेवाएं, अब योनो ऐप के जरिये नहीं खोल सकेंगे ये खाते","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एसबीआई ने बंद की दो सेवाएं, अब योनो ऐप के जरिये नहीं खोल सकेंगे ये खाते
Mon, 15 Oct 2018 06:55 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 15 Oct 2018 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपनी दो सेवाओं पर रोक लगा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब एसबीआई के योनो ऐप के जरिये डिजिटल सेविंग्स अकाउंट और इंस्टा सेविंग्स अकाउंट नहीं खोले जा सकेंगे। इसकी जानकारी एसबीआई ने योनो ऐप की आधिकारिक वेबसाइट पर दी है।
अब इंस्टा सेविंग्स अकाउंट और डिजिटल सेविंग्स अकाउंट खुलवाने के लिए बैंक की शाखा में जाना होगा। बता दें कि एसबीआई ने ऐसा करने के पीछे वजह भी स्पष्ट की है। एसबीआई ने अनुसार, 'हाल ही के सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को देखते हुए यह सुविधा अस्थायी रूप से रोक दी गई है। असुविधा के लिए खेद है। खाता खोलने के लिए कृपया एक शाखा पर जाएंl'
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने आधार की अनिवार्यता को लेकर अपना फैसला सुनाया था। इस फैसले में बैंक खातों को आधार से लिंक करने की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया था। बता दें कि योनो ऐप पर खुलने वाले ये दोनों अकाउंट आधार नंबर और पैन कार्ड की सहायता से खुलते थे। लेकिन अब एसबीआई ने यह सेवा बंद कर दी है।
विज्ञापन
बता दें कि योनो (यू ओन्ली नीड वन) एसबीआई का डिजिटल ऐप है, जिसके जरिये ग्राहकों को विभिन्न तरह की सेवाएं मिलती हैं। यह ऐप कागज रहित बैंकिंग के अलावा, वित्तीय उत्पादों में निवेश की पेशकश करता है, साथ ही इसके जरिये ग्राहक शॉपिंग भी कर सकते हैं, क्योंकि इस पर 85 ई-कॉमर्स कंपनियां मौजूद हैं।

डिजिटल सेविंग्स अकाउंट
यह खाता बैंक के मौजूदा ग्राहक भी खुलवा सकते हैं। साथ ही इसे सैलरी अकाउंट में भी बदला जा सकता है। इसके अलावा इस खाते पर चेक बुक के लिए भी अप्लाई किया जा सकता है। इसके लिए रेगुलर चेक बुक जितना ही चार्ज देना पड़ेगा। इसके साथ ही इस खाते में 31 मार्च 2019 तक मिनिमम बैलेंस नहीं होने पर कोई चार्ज नहीं लगता है।
इंस्टा सेविंग्स अकाउंट
इस अकाउंट में बैंक रुपे डेबिट कार्ड, 1 लाख रुपये तक का बैलेंस रखने की सुविधा, 2 लाख रुपये सालाना ट्रांजेक्शन और अकाउंट खोलने के एक साल के अंदर सेविंग अकाउंट या डिजिटल सेविंग्स अकाउंट में बदलने की सुविधा देता है। इस खाते में भी 31 मार्च 2019 तक मिनिमम बैलेंस नहीं होने पर कोई चार्ज नहीं लगता है।