फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'save constitution, save country yatra congress preparing before lok sabha elections

लोकसभा चुनाव से पहले 'संविधान बचाओ, देश बचाओ यात्रा' की तैयारियों में जुटी कांग्रेस

Sun, 14 Oct 2018 02:45 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Sun, 14 Oct 2018 02:45 PM IST
विज्ञापन
'save constitution, save country yatra congress preparing before lok sabha elections
Congress

लोकसभा चुनाव से पहले युवाओं को कांग्रेस के पक्ष में लामबंद करने के मकसद से पार्टी की युवा इकाई ने आगामी 26 नवंबर से अखिल भारतीय स्तर पर 'संविधान बचाओ, देश बचाओ यात्रा' निकालने का निर्णय लिया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय युवा कांग्रेस की इस प्रस्तावित यात्रा को हाल ही में हरी झंडी प्रदान की है। 

विज्ञापन

 

यह यात्रा महाराष्ट्र में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर के जीवन से जुड़े किसी महत्वपूर्ण स्थान से शुरू हो सकती है। इस बारे में अगले कुछ दिनों के भीतर फैसला कर लिया जाएगा। मोदी सरकार के खिलाफ पहले से ही धरने-प्रदर्शन, संवाद शिविर एवं विचार गोष्ठियों का आयोजन कर रही युवा कांग्रेस की यह प्रस्तावित यात्रा करीब दो महीने तक चलेगी।

विज्ञापन

 

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव ने कहा, 'यह सरकार पिछले साढ़े चार वर्षों से संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार हमले कर रही है। उसके मंत्री संविधान बदलने की बात कर रहे हैं। हम 26 नवंबर से संविधान बचाओ, देश बचाओ यात्रा निकालेंगे और देश के लोगों खासकर युवाओं को मोदी सरकार के संविधान विरोधी कदमों को लेकर आगाह करेंगे।' 

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हमने राहुल जी के समक्ष अपनी यह योजना रखी और उन्होंने कहा कि आगे बढ़ो।' यादव ने कहा, 'हमारी कोशिश है कि हम महाराष्ट्र में बाबासाहेब से जुड़े महत्वपूर्ण स्थान से इसकी शुरुआत करें। कुछ दिनों के भीतर इस पर फैसला हो जाएगा।' 


 

उन्होंने कहा, 'यह यात्रा दो माह चलेगी और इसमें पूरे देश को कवर किया जाएगा।' यादव ने कहा कि पिछले दिनों जयपुर में संपन्न युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भी इस यात्रा के लिए मंजूरी प्रदान की गई।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed