फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Saurabh Bhardwaj says BJP government will buy phones for ministers instead of worrying about people of Delhi

Delhi: सौरभ भारद्वाज का आरोप- दिल्लीवालों की चिंता छोड़ अपने मंत्रियों के लिए लाखों रुपए के फोन खरीदेगी सरकार

Mon, 14 Jul 2025 07:45 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 14 Jul 2025 07:45 PM IST
सार

आप’ के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार दिल्लीवालों की चिंता छोड़ अपने मंत्रियों के लिए लाखों रुपए के मोबाइल फोन खरीदने जा रही है। भाजपा को अपने मुख्यमंत्री और मंत्रियों के लिए 1.50 और 1.25 लाख रुपए का फोन और अनलिमिटेड बिल का ऑर्डर निकालने में जरा भी देर नहीं लगी, लेकिन महिलाओं को 2500 रुपए देने के लिए कमेटी बना दी।

विज्ञापन
Saurabh Bhardwaj says BJP government will buy phones for ministers instead of worrying about people of Delhi
सौरभ भारद्वाज - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली की भाजपा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री और मंत्रियों के लिए लाखों रुपए के मोबाइल फोन खरीदने के किए गए फैसले पर आम आदमी पार्टी ने कड़ी आपत्ति जताई है। ‘‘आप’’ के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार दिल्लीवालों की चिंता छोड़ अपने मंत्रियों के लिए लाखों रुपए के मोबाइल फोन खरीदने जा रही है। भाजपा को अपने मुख्यमंत्री और मंत्रियों के लिए 1.50 और 1.25 लाख रुपए का फोन और अनलिमिटेड बिल का ऑर्डर निकालने में जरा भी देर नहीं लगी, लेकिन महिलाओं को 2500 रुपए देने के लिए कमेटी बना दी। सरकार को मंत्रियों के फोन के लिए भी कमेटी बनानी चाहिए थी। निजी स्कूलों में फ्रीस वृद्धि, जल भराव, ट्रैफिक जाम, गरीबों के मकान तोड़ने से परेशान दिल्लीवाले भाजपा के सारे कारनामे देख रहे हैं।

विज्ञापन


सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली की लाखों महिलाओं को भाजपा ने वादा किया था कि 8 मार्च 2025 से पहले उनके खातों में हर महीने 2500 रुपए आने शुरू हो जाएंगे। वह पैसा तो आया नहीं, उल्टा उसके लिए एक कमेटी बना दी गई। वह कमेटी बस मीटिंग-मीटिंग खेल रही है और अभी तक पैसे का कोई अता-पता नहीं है। 
विज्ञापन


सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जब खुद के लिए 1.5 लाख रुपए का फोन लेना हो और अनलिमिटेड बिल का ऑर्डर निकालना हो, तो वह तुरंत पास हो गया। इसके लिए भी भाजपा एक कमेटी बना लेती। वह कमेटी जाकर ढूंढती कि कौन सा मोबाइल कितने का आता है, कौन सा मुख्यमंत्री के लिए ठीक रहेगा, कितना बिल आना चाहिए और सरकार को कितना बिल देना चाहिए। वहां कमेटियां क्यों नहीं बनाई जातीं हैं? अपना काम तुरंत, लेकिन जनता के लिए काम कमेटी-कमेटी। यह जो भाजपा कर रही है, दिल्ली के लोग इसे देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: China: वांग यी के साथ बैठक में बोले जयशंकर- भारत और चीन के संबंध दुनिया के लिए अहम, सीमा पर कम हुआ तनाव

सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर कहा कि दिल्ली भाजपा की मुख्यमंत्री और मंत्रियों को बधाई। सीएम और मंत्री 1.5/1.25 लाख का फ़ोन और अनलिमिटेड बिल की योजना पास हुई है, विकास होना चाहिए, किसी का तो हो रहा है। 2500 रुपए नहीं भी दिए तो क्या, प्राइवेट स्कूल फ़ीस बढ़ी तो क्या, दिल्ली में खूब जल भराव हुआ तो क्या, बारिश में घंटों ट्रैफिक जाम तो क्या, हज़ारों विधवाओं की पेंशन काटी तो क्या, गरीब का मकान टूटा तो क्या? महिलाओं को 2500 देने पर कमिटी बना दी, 8 मार्च निकल गई,  कमिटी कमेटी खेल रहे हैं। किसी एक महिला को 2500 नहीं दिए। अपने फ़ोन के लिए भी कोई कमेटी बना देते, वर्षों तक चर्चा करते कि कितने का फ़ोन होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed