फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Saurabh Bhardwaj goes to England for study on Democracy

ईवीएम पर बखेड़ा खड़ा कर लोकतंत्र को समझने लंदन निकल गए सौरभ भारद्वाज

Tue, 16 May 2017 06:37 AM IST
संजय मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली
संजय मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 16 May 2017 06:37 AM IST
विज्ञापन
Saurabh Bhardwaj goes to England for study on Democracy
सौरभ भारद्वाज चले लंदन - फोटो : सोशल मीड‌िया
ईवीएम का बखेड़ा खड़ा कर आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज लंदन रवाना हो चुके हैं। अगले 5 दिनों तक वे इंग्लैंड के लोकतंत्र की बारीकियों का नजदीक से अध्ययन करेंगे। सौरभ के साथ गए युवा भारतीय नेताओं के दल में अन्य दलों के भी होनहार नेता हैं, जो भविष्य में अपने-अपने दलों की पहचान बन सकने में सक्षम हैं। इंग्लैंड की राजनीतिक प्रणाली को समझने गए 10 युवा नेताओं के दल में जम्मू-कश्मीर के भी दो युवा नेता शामिल हैं। भविष्य में उभरने वाले युवा नेताओं के दौरे का आयोजन इंग्लैंड के विदेश एवं कॉमनवेल्थ ऑफिस की ओर से है। ब्रिटिश उच्चायोग देश के होनहार युवा नेताओं की पहचान कर हर वर्ष नेताओं की खेप इंग्लैंड भेजता है। इन होनहार नेताओं को ब्रिटिश लोकतंत्र और शासन प्रणाली से उन्हें अवगत कराया जाता है।
विज्ञापन


कांग्रेस की ओर से दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन

कांग्रेस पार्टी में महासचिव दिग्विजय सिंह की राजनीति बेशक ढलान की ओर है। मगर उनके लिए राहत की बात है कि इंग्लैंड ने उनके पुत्र जयवर्धन सिंह में भविष्य की संभावनाएं देखी हैं। जयवर्धन मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के विधायक हैं। लंदन गए नेताओं के दल में वे भी शामिल हैं। कांग्रेस से दूसरे होनहार नेता के रूप में पंजाब विधानसभा के सदस्य चुने गए अंगद सिंह युवा नेताओं के दल में शामिल हैं।
विज्ञापन


इंग्लैड की नजरों में जम्मू-कश्मीर में हिना भटट और तनवीर उभरते सितारे

भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी ग्लैमरस हिना भटट को बीते चुनाव में जनता ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पहुंचने का मौका नहीं दिया। मगर राज्य की राजनीति में उनका भविष्य सुनहरा माना जा रहा है। अभी वे प्रदेश भाजपा की उपाध्यक्ष हैं। ब्रिटिश उच्चायोग ने उन्हें भी लंदन भेजा है। उनके साथ नेशनल कांफ्रेंस पार्टी के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के राजनीतिक सलाहकार तनवीर सादिक भी दौरे पर लंदन गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्ताधारी दल को अहमियत ज्यादा

इंग्लैंड भेजने वाले दल के लिए ब्रिटिश उच्चायोग ने सत्ताधारी दल को ज्यादा अहमियत दी है। 10 सदस्यीय दल में भाजपा नेताओं की संख्या चार है। जयपुर के मेयर अशोक लाहोटी, मुंबई भाजपा के अध्यक्ष आशिष सेलार, भाजयुमो के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पार्टी के शोध व नीति निर्धारण से जुडे स्वदेश सिंह और कर्नाटक भाजयुमो के महामंत्री तेजस्वी सूर्यनारायणा लंदन गए युवा नेताओं के दल में शामिल हैं।

नेता चुनने में ब्रिटिश उच्चायोग ने सर्वदलिय भावनाओं का दिया परिचय

लंदन भेजने वाले युवा नेताओं के दल के चयन में ब्रिटिश उच्चायोग ने सर्वदलिय भावना का परिचय दिया है। यूपी विधानसभा चुनाव में बुरी तरह पराजित होने वाली समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी अभिषेक मिश्र को दल में शामिल किया है। इसके अलावा वाम दलों का मान रखने के लिए केरल विधानसभा के सदस्य मुहम्मद एम हुसैन को दल में शामिल किया है।


नेताओं के रहेंगे बेहद व्यस्त कार्यक्रम

ब्रिटिश उच्चायोग ने इंग्लैंड के राजनीतिक, प्रशासनिक और व्यवसायिक गतिविधियों से युवा भारतीय नेताओं को अवगत कराने के लिए बेहद व्यस्त कार्यक्रम बनाए हैं। 14 मई दोपहर को युवा नेताओं का 10 सदस्यीय दल दिल्ली से लंदन रवाना हुआ है। 15 से 19 मई तक इन नेताओं के लंदन और स्कॉटलैंड में बेहद व्यस्त कार्यक्रम हैं। 5 दिनों तक लंदन और स्काटलैंड के विभिन्न जगहों को देखने के बाद ये नेता 20 को स्वदेश लौटेंगे। ये नेता प्रसिदध किंग कॉलेज, लंदन के मेयर कार्यालय-सिटी हॉल, लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग, यूके बिजनेश कांउसिल, पार्लियामेंट स्कवायर, हाउस ऑफ पार्लियामेंट का भ्रमण करने के अलावा लंदन स्थित इंग्लैंड के विदेश एवं कॉमनवेल्थ कार्यालय, शहरी पुनर्निधारण साईट और वहां स्मार्ट शहर, आधुनिक दाश प्रथा तथा चुनाव प्रचार सरीखे मुददों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा इंग्लैंड सरकार के कुछ मंत्रियों से भी इनके मिलने के कार्यक्रम हैं। ये नेता स्कॉटिश पार्लियामेंट का भी भ्रमण करेंगे और वहां के अंतर्राष्ट्रीय विकास मंत्री के साथ संवाद भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed