फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Saudi Arabia Indian Embassy Advisory Flight operations King Khalid International Airport Riyadh hindi updates

रियाद में तनाव: सऊदी में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एडवायजरी जारी; उड़ानों की स्थिति पर क्या बोली सरकार?

Wed, 14 Oct 2026 06:29 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Wed, 14 Oct 2026 06:29 PM IST
सार

सऊदी अरब की राजधानी रियाद में एयरपोर्ट पर हमले के बाद भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। दो भारतीय आईसीयू में हैं, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। रियाद एयरपोर्ट पर उड़ानें बंद हैं और भारतीय एयरलाइंस ने 17 अक्तूबर तक सेवाएं रोक दी हैं। ऐसे में सऊदी अरब में रह रहे भारतीय अपनी सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करें और भारत आने-जाने वाले यात्रियों को क्या करना चाहिए? आइए, सकुछ विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
Saudi Arabia Indian Embassy Advisory Flight operations King Khalid International Airport Riyadh hindi updates
सऊदी की उड़ानें रद्द - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

रियाद में हवाई हमले के बाद सऊदी अरब में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर भारतीय दूतावास ने नई एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने भारतीयों से स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने, हवाई हमले की स्थिति में घरों के अंदर रहने और घटनाओं से जुड़े वीडियो या खबरें प्रसारित नहीं करने की अपील की है। इस बीच रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानें निलंबित हैं, जबकि दूसरे प्रमुख शहरों से विमान सेवाएं कुछ रुकावटों के साथ जारी हैं।

विज्ञापन


दूतावास की यह एडवायजरी पहले जारी विस्तृत परामर्श के बाद आई है। दूतावास के मुताबिक, 10 अक्तूबर को रियाद एयरपोर्ट पर हुए हमले में घायल भारतीय नागरिकों का अस्पताल में इलाज जारी है। दो भारतीय अब भी गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में हैं, जबकि एक घायल को आईसीयू से हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) में स्थानांतरित किया गया है। चार अन्य भारतीय सामान्य वार्ड में इलाज करा रहे हैं और एक व्यक्ति को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन


रियाद एयरपोर्ट पर उड़ानें कब तक बंद रहेंगी?
रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन फिलहाल निलंबित है। भारतीय दूतावास ने बताया कि सऊदी अरब के अन्य प्रमुख शहरों में विमान सेवाएं जारी हैं, लेकिन उनमें कुछ रुकावटें आ रही हैं। ऐसे में सऊदी अरब से भारत आने या भारत से वहां जाने की योजना बना रहे यात्रियों को उड़ानों की स्थिति पर ध्यान देना जरूरी है। दूतावास ने रियाद एयरपोर्ट पर सेवाएं दोबारा शुरू होने की कोई निश्चित तारीख नहीं बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय एयरलाइंस ने कब तक उड़ानें रोकी हैं?
दूतावास के अनुसार, भारतीय एयरलाइंस ने सऊदी अरब के लिए अपनी उड़ानें 17 अक्तूबर 2026 तक निलंबित कर दी हैं। वहीं, सऊदी अरब की कुछ विमान सेवाएं तय कार्यक्रम के अनुसार चल रही हैं। उड़ानों की स्थिति इस प्रकार है।

  • एअर इंडिया, एअर इंडिया एक्सप्रेस, अकासा एअर और इंडिगो... सऊदी अरब से आने-जाने वाली उड़ानें 17 अक्तूबर तक निलंबित।
  • सऊदिया एयरलाइंस... दम्माम, जेद्दा और मदीना से निर्धारित उड़ानों का संचालन जारी।
  • फ्लाइनास... दम्माम से लखनऊ के बीच निर्धारित उड़ानें संचालित कर रही है।
  • रियाद एयरपोर्ट... उड़ान संचालन निलंबित।
  • दम्माम, जेद्दा और मदीना एयरपोर्ट... कुछ रुकावटों के साथ उड़ानें जारी।


भारतीय नागरिकों के लिए दूतावास ने क्या निर्देश दिए?
दूतावास ने भारतीय नागरिकों को स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने को कहा है। हवाई हमले की स्थिति में घरों के अंदर रहने और घटनाओं से जुड़े वीडियो या खबरें सोशल मीडिया पर साझा करने से बचने की सलाह दी गई है। दूतावास की एडवाइयरी ऐसे समय आई है, जब रियाद एयरपोर्ट पर हमले में घायल भारतीयों का इलाज जारी है। फिलहाल जारी जानकारी में घायलों की पहचान या हमले के कारणों का विवरण नहीं दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed