फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Satyender Jain shifted to hospital due to his deteriorating health

सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ी, केंद्रीय मंत्री का तंज- 'करने में जीरो, धरने में हीरो'

Mon, 18 Jun 2018 10:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 18 Jun 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
Satyender Jain shifted to hospital due to his deteriorating health
सतेंद्र जैन की तबीयत बिगड़ी

सात दिन से एलजी कार्यालय में भूख हड़ताल कर रहे दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की हालत रविवार देर रात करीब पौने 12 बजे बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें दिल्ली गेट स्थित लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


डॉक्टरों के अनुसार, अनशन की वजह से उनके शरीर में कीटोन की मात्रा ज्यादा हो गई है। इससे शरीर में कमजोरी आती है और इंसान बेहोश हो सकता है। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के एक डॉक्टर ने बताया कि अस्पताल लाने के बाद मंत्री की मेडिकल जांच चल रही है। उन्हें डॉक्टरों की विशेष निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन


उन्हें ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा है। उन्हें इंजेक्शन के जरिए कुछ दवाएं भी दी गई हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, कोटीन की मात्रा एक-दो दिन में ही बढ़ जाती है, लेकिन मंत्री इतने दिनों से एसी कमरे में थे और योग कर रहे थे, इसलिए उन्हें अब आकर दिक्कत हुई है। इसकी जानकारी सीएम अरविंद केजरीवाल ने खुद ट्वीट करके दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी संयोजक के धरने पर तंज कसा है। उन्होंने कहा, "करने में जीरो, धरने में हीरो, करना कुछ नहीं धरना सबकुछ' यह उनकी मानसिकता है। यह उनके प्रति दिल्लीवासियों के भरोसे को खत्म कर रहा है।"


उल्लेखनीय है कि केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल का टकराव रविवार को राजनिवास से निकलकर सड़क पर आ गया। आम आदमी पार्टी ने रविवार शाम मंडी हाउस से प्रधानमंत्री आवास की तरफ मार्च निकाला। पुलिस ने पूर्व अनुमति नहीं होने के कारण मार्च को संसद मार्ग पर ही रोक दिया। आप कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने की आशंका के चलते पांच मेट्रो स्टेशन एहतियातन बंद कर दिए गए थे। 


आप पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि दिल्ली पुलिस सुबह से ही पार्टी विधायकों पर प्रदर्शन में भाग नहीं लेने का दबाव डाल रही थी। इसके बावजूद शाम करीब पांच बजे आप सांसद संजय सिंह की अगुवाई में पीएम आवास का घेराव करने के लिये आप कार्यकर्ताओं ने मंडी हाउस से मार्च निकाला। इसमें माकपा नेता सीताराम येचुरी भी शामिल हुए। पुलिस की सलाह पर मार्च की वजह से जनता को परेशानी से बचाने के लिए डीएमआरसी ने लोक कल्याण मार्ग, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, उद्योग भवन और जनपथ मेट्रो स्टेशन को एहतियातन बंद कर दिया था। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed