फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Satyapal Singh appeal to people ashes must be buried in ground & saplings should be planted on it

केंद्रीय राज्यमंत्री की अपील- अस्थियों को न करें गंगा में प्रवाहित, दफन कर लगा दें पौधा

Wed, 20 Dec 2017 04:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Wed, 20 Dec 2017 04:18 PM IST
विज्ञापन
Satyapal Singh appeal to people ashes must be buried in ground & saplings should be planted on it
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह - फोटो : ANI

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने लोगों से गंगा को प्रदूषित होने से बचाने के बारे में अपील की है। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि स्थिति के अनुसार मैं सबसे अपील करता हूं कि अस्थियों को गंगा में प्रवाहित न करने के बजाय जमीन में दफन करें। साथ ही उसके ऊपर पौधा लगाया जाए ताकि आने वाली पीढ़ियां मरने के बाद भी याद रख सकें। उन्होंने इस बारे में मृत्यु कर्मकांड कराने वाले पंडितों से भी अपील की है कि वह लोगों में गंगा को निर्मल बनाए रखने के लिए जागरूकता फैलाएं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सिखों के धर्मांतरण का मुद्दा गरमाया, पाकिस्तान सरकार से होगी हाईलेवल मीटिंग
विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि मैं यह मानता हूं कि लोगों की आस्था होती है लेकिन अब उन्हें इस बारे में दोबारा सोचना चाहिए। उन्हें यह समझना चाहिए कि हम कुछ ऐसा न करें जिससे गंगा प्रदूषित हो। आपको बता दें कि राज्यमंत्री की अपील दौरान इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक,  मंगलवार (19 दिसंबर) को हरिद्वार के ऋषिकुल में 918.94 करोड़ रुपये की 34 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया। इसी दौरान राज्यमंत्री सत्यपाल ने मीडिया से यह अपील की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed