सिखों के धर्मांतरण का मुद्दा गरमाया, पाकिस्तान सरकार से होगी हाईलेवल मीटिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृहराज्य मंत्री हंसराज अहीर ने पाकिस्तान में सिखों के धर्मांतरण मामले पर कहा कि ये हमारा कर्तव्य है कि हम उनको सुरक्षा उपलब्ध करवाएं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बयान दिया है कि वो पाकिस्तान सरकार के साथ हाईलेवल पर बातचीत करेंगी।
EAM Sushma Swaraj herself has given a statement that talks will be held at the highest level in Pakistan govt. I think it is our duty to protect and provide them security: Hansraj Ahir, MoS Home on the reports of forcible conversion of Sikhs in Pakistan pic.twitter.com/Y11kDNjW53
— ANI (@ANI) December 20, 2017विज्ञापन
आपको बता दें कि सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तान में सिखों के जबरन धर्म परिवर्तन का मुद्दा उठाया था। उन्होंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मांग की थी कि केंद्र सरकार इसमें दखल दे। इस मामले में पाकिस्तान की अथॉरिटी से बात की जाए। कैप्टन ने ट्वीट करके सुषमा से मदद मांगी।
पढ़ें: प्रद्युम्न केस: जुवेनाइल बोर्ड का बड़ा फैसला, आरोपी छात्र पर बालिग की तरह चलेगा केस
सीएम ने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा राज्य के हंगू जिले में सिख भाईचारे के साथ जबरन धर्म परिवर्तन संबंधी मीडिया रिपोर्ट पर गहरी चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि दुनिया का किसी भी हिस्से में सिखों के हितों की सुरक्षा को यकीनी बनाना भारत सरकार का फर्ज बनता है। सिख भाईचारा उस इलाके में एक शताब्दी से भी ज्यादा समय से रह रहा है। उन्होंने जिले के डिप्टी कमिश्नर को इस संबंध में अधिकारिक तौर पर शिकायत भी दी है। कैप्टन ने कहा कि यह बहुत ही गंभीर मसला है।