फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   saturday top news

खबरें स्पीड से: एक नजर आज की बड़ी सुर्खियों पर

Sat, 30 Jul 2016 02:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 30 Jul 2016 02:15 PM IST
विज्ञापन
saturday top news
# भाजपा नेता हरक सिंह रावत पर दिल्ली में रेप का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

# महंत आदित्यनाथ ने दिया विवादित बयान, दयाशंकर के मुद्दे पर बोले
# दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को लगा जोर का झटका
# घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकी ढेर, दो जवान भी शहीद
# दिल्ली पुलिस के जवानों की आंखों में मिर्च डाल छुड़ा ले गए हत्यारोपी


भाजपा नेता हरक सिंह रावत पर दिल्ली में रेप का मुकदमा दर्ज
कांग्रेस से बगावत कर भाजपा का दामन थामने वाले पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं। पूर्वोत्तर की एक युवती की शिकायत पर हरक ‌के खिलाफ दिल्ली के सफदरजंग थाने में रेप का मुकदमा दर्ज हुआ है। युवती ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया है।

महंत आदित्यनाथ ने दिया विवादित बयान, दयाशंकर के मुद्दे पर बोले
बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ ने विवादित बयान देकर बवाल खड़ा कर दिया है। दरअसल, जम्मू-कश्मीर में फैली हिंसा को लेकर पीस पार्टी के अध्यक्ष डॉ. अयूब ने उन्हें आतंकवादी कह दिया था। इसी पर पलटवार करते हुए सांसद ने शुक्रवार को रोहतक में डॉ. अयूब को गाली दे डाली। उन्होंने डॉ. आयूब की तुलना एक जानवर से करते हुए कहा कि ट्रेनिंग के दौरान कुत्तों को सबसे पहले भौंकना सिखाया जाता है। वह ऐसे ही कुत्ते हैं जो भौंकना जानते हैं और कुछ नहीं कर सकते। इसलिए ऐसे कुत्तों के भौंकने से कुछ नहीं होता है।
विज्ञापन


दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को लगा जोर का झटका
वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में जीत हासिल कर सीरीज में अजेय बढ़त बनाने की टीम इंडिया की योजना पर तगड़ा झटका लगा है। टीम के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय चोट के कारण इस मैच से बाहर हो गए हैं। पहले टेस्ट की पहली पारी में बल्लेबाजी के समय उनके शैनोन ग्रैबिएल की गेंद अंगूठे पर लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकी ढेर, दो जवान भी शहीद
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के नौगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इसमें सुरक्षाबलों ने दो आंतकियों को मार गिराया है, जबकि सेना के दो जवान भी शहीद हो गए हैं। फिलहाल मुठभेड़ जारी है। नौगाम में रविवार देर रात एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे आंतकियों के एक समूह को सुरक्षाबलों ने मार गिराया। इस हमले सेना के दो जवानों की मौत हो गई जबकि एक जवान गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल जवान को बेस हॉस्पिटल भेजा गया है।


पुलिस के जवानों की आंखों में मिर्च डाल छुड़ा ले गए हत्यारोपी
हरियाणा के बहादुरगढ़ में गांव सांखौल के पास दर्जन भर बदमाश दिल्ली पुलिस के जवानो से हत्यारोपी को छुड़ाकर ले गए। बदमाशों ने जवानो की आंखों में मिर्च डालकर वारदात को अंजाम दिया। सवेरे सवा 6 बजे के करीब हत्यारोपी को तब छुड़वाया गया, जब जवान उसे लेकर रोडवेज बस से नरवाना आ रहे थे। हत्यारोपी की पहचान दिल्ली में अलीपुर निवासी जितेंद्र पुत्र मेहर सिंह के रूप में हुई है। जितेंद्र उर्फ घोघी के खिलाफ दिल्ली और हरियाणा में हत्या समेत 10 से ज्यादा संगीन आपराधिक केस दर्ज हैं, जिसके चलते आजकल वह तिहाड़ जेल में बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed