{"_id":"59097dca4f1c1b810d4416d8","slug":"sasikala-shifts-in-different-cell-know-how-her-time-spend-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"शशिकला हुईं अलग सेल में शिफ्ट, जानिए जेल में कैसे कट रही है जिंदगी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शशिकला हुईं अलग सेल में शिफ्ट, जानिए जेल में कैसे कट रही है जिंदगी
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Wed, 03 May 2017 12:27 PM IST
विज्ञापन
शशिकला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआईएडीएमके नेता वी.के शशिकला को जेल में एक अलग कक्ष में शिफ्ट किया गया है। बता दें इससे पहले शशिकला को साथी आरोपी जे इलावारसी के साथ रखा गया था। शशिकला और इलावारसी आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में जेल में बंद हैं। शशिकला को सुप्रीम कोर्ट में आत्मसमर्पण करने के बाद फरवरी से ही सेल नंबर 2 में इलावारसी के साथ रखा गया था। एक सूत्र ने बताया कि शशिकला ने पिछले हफ्ते वहां से दूसरे कक्ष में उन्हें रखने की मांग की जिसके बाद उन्हें सेल नंबर 4 में शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- 'आम कैदी' हुईं शशिकला, 15 दिनों में मिलने पहुंचे सिर्फ 3 लोग
विज्ञापन
मिलने आने वाले लोगों की संख्या में कमी आने से शशिकला अब अपना अधिकतर समय जेल कक्ष में ही बिताती हैं। इससे पहले वो खुद से मिलने आने वाले लोगों से प्रवेश कक्ष या अन्य कार्यालयों में मिलती थीं। जिसके बाद सुरक्षा कारणों से जेल अधिकारियों ने अन्य कैदियों की आवाजाही पर दबाव डाला। इतना ही नहीं कॉरिडोर में भी लोगों की आवाजाही बंद हो गई।
विज्ञापन
जब भी वो लोगों से मिलने के लिए अपने सेल से बाहर आती थीं जेल अधिकारियों द्वारा पूरे कॉरिडोर पर सुरक्षा इंतजाम तेज कर दिया जाता था। अधिकतर पुलिस अधिकारियों को शशिकला की सुरक्षा में लगा दिया जाता था जिससे दूसरे कैदियों का अपने परिवार और रिश्तेदारों से मिलना मुश्किल हो गया था। लेकिन अब सब कुछ सामान्य हो गया है। सूत्र ने बताया कि अब मिलने आने वाले लोगों की संख्या भी सामान्य है।
मच्छरों से बचने के लिए जेल के अंदर उन्हें मच्छरदानी भी मुहैया कराई गई है। पिछले हफ्ते ही उन्हें नई मच्छरदानी दी गई जो काफी बड़ी है। मच्छरों से बचने के लिए शशिकला मच्छरदानी के अंदर ही डिनर भी करती हैं। सूत्र के अनुसार नो न्यूज चैनल्स की अपेक्षा जेल में तमिल फिल्में देखना ज्यादा पसंद करती हैं।
ये भी पढ़ें- अम्मा की मौत का 'जिन्न' फिर आया बाहर, वीडियो जारी करने की धमकी
सुबह के समय शशिकला तमिल अखबारों और पत्रिकाओं को पढ़कर खुद को व्यस्त रखती हैं। ये अखबार और पत्रिकाएं उनके पास पोस्ट के माध्यम से पहुंचती हैं और शशिकला लाइब्रेरी में मौजूद पत्रिकाएं खरीदती हैं। वह दैनिक समाचार पत्र, पत्रिकाएं, साप्ताहिक और पाक्षिक पत्रिकाएं पढ़ती हैं। उनकी दिलचस्पी अपने बारे में लिखे गए लेखों को पढ़ने में ज्यादा रहती है।