फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Triple Talaq: Supreme Court allows congress leader Salman Khurshid to be Amicus Curiae in the case

11 मई से SC में ट्रिपल तलाक पर सुनवाई, पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद न्यायमित्र नियुक्त

Wed, 03 May 2017 11:47 AM IST
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह Updated Wed, 03 May 2017 11:47 AM IST
विज्ञापन
Triple Talaq: Supreme Court allows congress leader Salman Khurshid to be Amicus Curiae in the case
salman khurshid - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

ट्रिपल तलाक पर सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ 11 मई से सुनवाई करेगी। इसके लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद को न्यायमित्र नियुक्त किया है। गौरतलब है कि मुस्लिम समुदाय में तीन तलाक, ‘निकाह हलाला’ और बहुविवाह को चुनौती देने वाली याचिका पर संविधान पीठ 11 मई से सुनवाई करेगी। यह पहली बार होगा जब गर्मी की छुट्टियों में सुप्रीम कोर्ट के कम से कम 15 जज महत्वपूर्ण संवैधानिक महत्व के तीन मामलों की सुनवाई करेंगे।



ये भी पढ़ें-12 साल में महिला को मिला तीन बार तलाक, चौथी शादी टूटने की कगार पर
विज्ञापन

मालूम हो कि ग्रीष्मावकाश में एक दो सदस्यीय पीठ के बैठने का चलन रहा है लेकिन इस बार सुप्रीम कोर्ट के 28 जजों में से 15 जज सुनवाई करेंगे। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) ने 27 मार्च को शीर्ष अदालत से कहा था कि इन प्रथाओं को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई नहीं होनी चाहिए क्योंकि ये मसले न्यायपालिका के अधिकार क्षेत्र से बाहर के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed