फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sasikala selected for AIADMK general secretary post

शशिकला को मिली AIADMK की बागडोर, चुनी गईं पार्टी महासचिव

Thu, 29 Dec 2016 11:08 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 29 Dec 2016 11:08 AM IST
विज्ञापन
Sasikala selected for AIADMK general secretary post
- फोटो : ANI

तमिलनाडु में बदले महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम में सत्तारूढ़ पार्टी की कमान जयललिता की सहयोगी रही शशिकला नटराजन को सौंप दी गई। इसके साथ ही यह भी साफ हो गया कि फिलहाल जयललिता की राजनीतिक विरासत शशिकला ही संभालेंगी।

विज्ञापन


पार्टी की ओर से यह महत्वपूर्ण निर्णय जनरल बॉडी की मीटिंग में गुरुवार सुबह लिया गया। चेन्नई में हुई बैठक में जयललिता का नाम अंतरराष्ट्रीय शांति नोबेल पुरस्कार के लिए भेजने का भी प्रस्ताव पास हुआ।इसके अलावा जयललिता के जन्मदिन को राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप में भी मनाने का निर्णय लिया गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चेन्नई में गुरुवार सुबह शुरू हुई पार्टी की जनरल असेंबली की बैठक में 14 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी। सबसे महत्वपूर्ण निर्णय पार्टी महासचिव के चयन का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

पार्टी की जनरल बॉडी मीटिंग में 14 प्रस्तावों पर मुहर

Sasikala selected for AIADMK general secretary post

एकसुर में सभी सदस्यों ने अभी तक सभी राजनीतिक पदों से दूर रही जयललिता की निकट सहेली शशिकला नटराजन को पार्टी महासचिव बनाने की मांग की, जिस पर सर्वसम्मति से तुरंत मुहर लग गई। इसके साथ ही विधिवत रूप से पार्टी की बागडोर शशिकला के हाथों में आ गई।

हालांकि इस बात की संभावना शुरूआत से ही जताई जा रही थी, क्योंकि जयललिता की मौत के बाद से ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने शशिकला से पार्टी की बागडोर संभालने की अपील शुरू कर दी थी।

खास बात ये रही कि बैठक में शशिकला खुद मौजूद नहीं रहीं, पार्टी में फिलहाल किसी पद पर न होने के कारण वह इसमें शिरकत नहीं कर सकीं। बैठक के बाद खुद मुख्यमंत्री पनीरसेल्व पास हुए प्रस्तावों को लेकर जयललिता के निवास स्‍थान रहे पोज गार्डन पहुचे। जहां शशिकला फिलहाल अपने परिवार के साथ रह रही हैं। वहां उन्होंने शशिकला को पार्टी की भावनाओं से अवगत कराते हुए महासचिव का पद संभालने का आग्रह किया।

बता दें कि बीते पांच दिसंबर को तमिलनाडु की मुख्यमंत्री और एआईएडीएमके प्रमुख जे जयललिता का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। इसके बाद सरकार की बागडोर तो उनके विश्वसनीय पनीरसेल्वम ने संभाल ली थी लेकिन पार्टी की कमान को लेकर संशय बना हुआ था। जिस पर शशिकला के महासचिव बनने के बाद आज अंतिम मुहर लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed