{"_id":"60b3c9598ebc3edb171cf5ee","slug":"sasikala-hints-political-comeback-and-efforts-to-regain-control-of-aiadmk","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु : शशिकला ने दिए राजनीति में वापसी के संकेत, चुनाव से पहले कर दी थी संन्यास की घोषणा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु : शशिकला ने दिए राजनीति में वापसी के संकेत, चुनाव से पहले कर दी थी संन्यास की घोषणा
Sun, 30 May 2021 10:50 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, चेन्नई
पीटीआई, चेन्नई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 30 May 2021 10:50 PM IST
सार
तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जे जयललिता की विश्वासपात्र रहीं शशिकला की फोन पर अपने दो वफादार नेताओं से हुई संक्षिप्त बातचीत में यह बात सामने आई है। पहली ऑडियो क्लिप में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि हम निश्चित रूप से पार्टी को सुव्यवस्थित कर लेंगे। मैं आऊंगी।
विज्ञापन
शशिकला
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो साल पहले अन्नाद्रमुक पर से पकड़ खो चुकीं वी के शशिकला ने अपने समर्थकों से कहा है कि जल्द ही एक अच्छा निर्णय लिया जाएगा। उनकी इस टिप्पणी को पार्टी पर दोबारा नियंत्रण हासिल करने के प्रयासों और राजनीति में वापसी के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
शशिकला ने छह अप्रैल को हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले घोषणा की थी कि वह राजनीति से दूर रहेंगी। अब उन्होंने कहा कि वह पार्टी को 'अंतर्कलह' के कारण बर्बाद होते नहीं देख सकतीं। शशिकला ने अंतर्कलह वाली बात में भले ही प्रत्यक्ष रूप से अन्नाद्रमुक या इसके नेतृत्व के बारे में कुछ न कहा हो, लेकिन इसे पार्टी के दो शीर्ष नेताओं के पलानीस्वामी और ओ पनीरसेल्वम के बीच कथित मतभेद पर की गई टिप्पणी के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जे जयललिता की विश्वासपात्र रहीं शशिकला की फोन पर अपने दो वफादार नेताओं से हुई संक्षिप्त बातचीत में यह बात सामने आई है। पहली ऑडियो क्लिप में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि हम निश्चित रूप से पार्टी को सुव्यवस्थित कर लेंगे। मैं आऊंगी।
विज्ञापन
दूसरी ऑडियो क्लिप में वह अन्नाद्रमुक की ओर इशारा करते हुए अपने समर्थक से कहती हैं कि पार्टी नेताओं की कड़ी मेहनत से खड़ी हुई है, जिसमें वह भी शामिल हैं और उन्हें लड़ते हुए देखकर दुख होता है तथा वह इसके चलते मूकदर्शक बनकर पार्टी को बर्बाद होते नहीं देख सकतीं।
शशिकला ने कहा कि वह कोरोना वायरस की दूसरी लहर के हल्का पड़ते ही आएंगी और समर्थकों से मिलेंगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही अच्छा निर्णय लिया जाएगा। साल 2017 में आय से अधिक संपत्ति मामले में सजा मिलने के बाद शशिकला को जेल भेज दिया गया था। दो साल पहले उन्हें और उनके भांजे दिनाकरण ने पार्टी पर से अपनी पकड़ खो दी थी। ऐसे में उनके इस बयान को पार्टी पर दोबारा नियंत्रण हासिल करने के प्रयास के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। शशिकला को इस साल जनवरी में जेल से रिहा किया गया था।