{"_id":"58a1aa8a4f1c1b5d36d84831","slug":"sasikala-explain-why-she-had-not-taken-cm-oath","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'जयललिता के निधन के बाद ही मुझे मुख्यमंत्री बनाना चाहते थे सभी नेता'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
'जयललिता के निधन के बाद ही मुझे मुख्यमंत्री बनाना चाहते थे सभी नेता'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 13 Feb 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
शशिकला
तमिलनाडु में मचे सियासी घमासान के बीच एआईडीएमके की महासचिव वीके शशिकला ने कहा कि पनीरसेल्वम सहित सभी नेता चाहते थे कि वह जयललिता के निधन वाली रात को ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ले लें।
सोमवार को अपने समर्थकों के साथ एक बैठक में उन्होंने कहा कि उस दौरान की स्थिति ठीक नहीं होने के कारण मैंने इस बात से इनकार कर दिया था। उस वक्त मुझे यह पद ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं था।
शशिकला ने कहा कि पनीरसेल्वम पार्टी तोड़ना चाहते हैं उन्होंने साबित कर दिया कि वह जयललिता के प्रति वफादार नहीं हैं।
शशिकला ने कहा कि पनीरसेल्वम एक साधारण इंसान थे। जयललिता ने उन्हें उस ऊंचाई तक पहुंचाया। लेकिन अब वह एआईडीएमके को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

Trending Videos
पूर्व मुख्यमंत्री की सचिव थीं जयललिता
जयललिता
- फोटो : getty images
शशिकला ने दावा किया कि उन्हें 129 विधायकों का समर्थन हासिल है। हम विधानसभा में अम्मा की तस्वीर लगाएंगे। हम लगातार दो बार से सत्ता में हैं और अगली बार भी सत्ता में आएंगे।
शशिकला ने कहा कि जब पूर्व मुख्यमंत्री एमजी रामचंद्रन बीमार थे तो उन्होंने जयललिता को पार्टी का सचिव बनाया था। पहले अम्मा का काम था लोगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाना और उनकी समस्याएं दूर करना। वह प्रदेश के हर कोने में गईं। मैंने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया।