फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sartaj Aziz was not allowed to visit the Golden Temple due to security reason

सरताज अजीज को नहीं मिली स्वर्ण मंदिर जाने की इजाजत

Mon, 05 Dec 2016 04:18 AM IST
एजेंसी/ अमृतसर
एजेंसी/ अमृतसर Updated Mon, 05 Dec 2016 04:18 AM IST
विज्ञापन
Sartaj Aziz was not allowed to visit the Golden Temple due to security reason
- फोटो : PTI

हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन में भाग लेने यहां आए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री मंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज को रविवार को स्वर्ण मंदिर जाने की अनुमति नहीं मिली। पाकिस्तानी उच्चायोग के सूत्रों ने बताया कि अजीज ने स्वर्ण मंदिर जाने की योजना बनाई थी लेकिन सुरक्षा कारणों का हवाला देकर उन्हें अनुमति नहीं दी गई। भारत सरकार ने भी सुरक्षा कारणों से अजीज को मंदिर में नहीं जाने देने की बात कही है। 

विज्ञापन


पाकिस्तान का यह भी कहना है कि अजीज हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन स्थल रेडिशन ब्लू होटल में पाकिस्तान से उनके साथ आए मीडियाकर्मियों को संबोधित करना चाहते थे लेकिन सुरक्षा कारणों से उन्हें इसकी भी इजाजत नहीं मिली। इसके बाद वह अपने होटल जहां वह ठहरे हुए हैं, वहीं से मीडिया को संबोधित किया। सूत्रों ने बताया है कि सुरक्षा की व्यवस्था बेहद कड़ी थी।
विज्ञापन


इसी कारण उन्हें इजाजत नहीं दी गई। हमारे अतिथियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। भारत ने यह सुनिश्चित किया था कि सम्मेलन के दौरान को अवांछित घटना न घटे। उन्होंने कहा कि रविवार को हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन में शिरकत करने वाले वीवीआईपी और वीआईपी अतिथियों के स्वर्ण मंदिर का दौरा कराने का कार्यक्रम था। लेकिन छुट्टी का दिन होने के साथ चार दिसंबर यानी इसी दिन गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस होने के कारण इसे रोकना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed