{"_id":"677907c17b43a44e140ef053","slug":"sarpanch-murder-case-police-kept-nanded-doctor-under-watch-to-trace-two-accused-in-pune-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Beed Murder: बीड सरपंच हत्याकांड की जांच जारी, कल्याण से हिरासत में लिया गया शख्स; नांदेड़ के डॉक्टर पर भी नजर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Beed Murder: बीड सरपंच हत्याकांड की जांच जारी, कल्याण से हिरासत में लिया गया शख्स; नांदेड़ के डॉक्टर पर भी नजर
Sat, 04 Jan 2025 03:34 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Sat, 04 Jan 2025 03:34 PM IST
सार
बीड में सरपंच की हत्या के मामले में मुंबई के पास कल्याण से पुलिस ने सिद्धार्थ सोनावणे नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। वहीं इस मामले में पुलिस पुणे में दो अपराधियों का पता लगाने के लिए नांदेड़ के डॉक्टर पर भी नजर रखी थी। फिलहाल सभी तीन आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
एचसीएल कंपनी कर्मी से बदमाशों ने लूटा आईफोन, पुलिस ने टरकाया
विस्तार
महाराष्ट्र की बीड जिले में सरंपच संतोष देशमुख के हत्या के मामले में नांदेड़ जिले से पकड़ा गया एक 'डॉक्टर' पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित हुआ, जिसने पुलिस को बीड के सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड में वांछित दो आरोपियों तक पहुंचाया।
संतोष देशमुख की हत्या के चार हफ्ते बाद गिरफ्तारी
बीड पुलिस की एक टीम ने सुदर्शन चंद्रभान घुले और सुधीर सांगले को पुणे से गिरफ्तार किया, यह घटना मासाजोग के सरपंच संतोष देशमुख के अपहरण और हत्या के चार हफ्ते बाद हुई। फिलहाल इस अपराध के पीछे का सटीक मकसद पता लगाया जा रहा है। मामले में बीड पुलिस के सूत्रों ने बताया, 'जांच के दौरान सुदर्शन घुले के साथ उनके कथित संबंधों के सामने आने के बाद पुलिस ने डॉ. संभाजी वैभासे की गतिविधियों पर नजर रखी।' नाम न बताने की शर्त पर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि डॉ. संभाजी वैभासे को पूछताछ के लिए नांदेड़ से लाया गया, जिससे पुलिस आरोपी सुदर्शन घुले और सुधीर सांगले तक पहुंच गई।
पुलिस ने नामजद सात में छह लोगों को किया गिरफ्तार
फिलहाल, पूछताछ के बाद पुलिस ने डॉ. संभाजी वैभासे को हत्या के मामले की जांच कर रही सीआईडी को सौंप दिया। पुलिस को संदेह है कि डॉ. संभाजी वैभसे ने हत्या के बाद सुदर्शन घुले को भागने में मदद की। अधिकारी ने कहा, 'हम यह नहीं बता सकते कि हम डॉ. संभाजी वैभसे पर कब से नजर रख रहे थे।' पुलिस ने अब तक हत्या के मामले में नामजद सात लोगों में से छह को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
9 दिसंबर को अपहरण के बाद की गई थी हत्या
मासाजोग के सरपंच संतोष देशमुख को 9 दिसंबर को अपहरण कर प्रताड़ित किया गया और फिर उनकी हत्या कर दी गई, क्योंकि वे बीड जिले में एक पवनचक्की परियोजना का संचालन करने वाली एक ऊर्जा कंपनी पर जबरन वसूली की कोशिश को रोकने की कोशिश कर रहे थे। मामले में महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड को हत्या के सिलसिले में जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार किया गया है।