फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sardar Sarovar Dam water level crosses 135 meters for the first time in Gujarat 

सरदार सरोवर बांध का जलस्तर पहली बार 135 मीटर के पार, सीएम रुपाणी बोले- ये नर्मदा का आशीर्वाद

Mon, 02 Sep 2019 09:36 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: आसिम खान Updated Mon, 02 Sep 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
Sardar Sarovar Dam water level crosses 135 meters for the first time in Gujarat 
सरदार सरोवर बांध (फाइल फोटो) - फोटो : Sardarsarovardam.org

सरदार सरोवर बांध में जलस्तर सोमवार को 135 मीटर के पार पहुंच गया जिसके बाद गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने दावा किया कि मौजूदा जल भंडारण राज्य में अगले दो सालों तक पीने और सिंचाई के लिए पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए पर्याप्त है। 

विज्ञापन


जलस्तर में 28 अगस्त से एक मीटर का इजाफा हुआ है और मौजूदा स्तर 135.02 मीटर है जो 2017 में गेट लगाए जाने के बाद बांध की ऊंचाई 138 मीटर तक बढ़ाने के बाद सबसे ज्यादा है। रूपाणी ने राजकोट में संवाददाताओं को बताया, यह पहली बार है जब जलस्तर 135 मीटर तक पहुंचा है। 
विज्ञापन


बांध में मौजूदा जल अगले दो सालों तक पीने और सिंचाई के लिए लोगों की पानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त है। हमें नर्मदा का आशीर्वाद मिल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सरदार सरोवर नर्मदा निगम लिमिटेड के नियंत्रण कक्ष के मुताबिक बांध में अभी 2.42 लाख क्यूसेक पानी ऊपर से आ रहा है और इसमें से 2.16 लाख क्यूसेक पानी कुल 30 में से 10 गेटों को खोलकर छोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed