{"_id":"624ed4c16175fe2fa504f19d","slug":"sarbananda-sonowal-says-government-to-consduct-special-events-at-75-heritage-and-iconic-sites-on-international-yoga-day-2022-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारी: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 75 विरासत और प्रतिष्ठित स्थानों पर होंगे कार्यक्रम, सोनोवाल ने दी जानकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तैयारी: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 75 विरासत और प्रतिष्ठित स्थानों पर होंगे कार्यक्रम, सोनोवाल ने दी जानकारी
Thu, 07 Apr 2022 05:40 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 07 Apr 2022 05:40 PM IST
सार
इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देश के 75 विरासत और प्रतिष्ठित स्थानों पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री सरबानंद सोनोवाल
- फोटो : twitter/sarbanandsonwal
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर केंद्र सरकार 75 हेरिटेज और प्रतिष्ठित स्थलों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी कर रही है। केंद्रीय मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने गुरुवार को लाल किले पर आयोजित कार्यक्रम 'योग उत्सव' यह जानकारी दी। आज लाल किले पर हजारों लोगों ने 21 जून को होने वाले इस कार्यक्रम से 75 दिन पहले योग अभ्यास किया।
विज्ञापन
विश्व स्वास्थ्य दिवस के हिस्से के तौर पर आयोजित हुए योग उत्सव में लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, संसद सदस्य, विभिन्न देशों के राजदूतों ने हिस्सा लिया और सामान्य योग किया। यहां सोनोवाल ने कहा कि आयुष मंत्रालय ने 75 विरासत व प्रतिष्ठित स्थानों पर योग करने की योजना बनाई है। मंत्रालय ने कार्यक्रमों का प्रसारण दुनिया भर में सूर्य की गति के साथ करने की तैयारी भी की है। सोनोवाल ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'एक सूर्य, एक धरती' अभियान से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओम बिड़ला ने योग को दुनिया भर में पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद कहा और इसके महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम में भाग लेने वालों के प्रति आभार जताते हुए बिड़ला ने कहा कि मैं सभी हिस्सेदारों से अपील करता हूं कि आने वाले दिनों में इस अभियान में संयुक्त प्रयास करें और लोगों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
योग उत्सव में विभिन्न देशों के दूतावासों और उच्चायोगों के अधिकारियों ने भी शिरकत की। इनमें स्वीडर, हंगरी, वियतनाम, मेडागास्कर, त्रिनिदाद एवं टोबागो, वेनेजुएला, टोगो, पेरू, किर्गिस्तान और जिम्बाब्वे के अधिकारी शामिल रहे। यहां मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के विशेषज्ञों ने लगभग 3000 लोगों के साथ सामान्य योग प्रोटोकॉल का प्रदर्शन किया।