फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Saran MP Rajiv Pratap Rudy become national spokesperson of BJP

पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी बने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता

Sat, 22 Dec 2018 02:25 PM IST
Shani Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shani Mishra Updated Sat, 22 Dec 2018 02:25 PM IST
विज्ञापन
Saran MP Rajiv Pratap Rudy become national spokesperson of BJP
Rajiv Pratap Rudy - फोटो : ANI
भाजपा ने बिहार के सारण से सांसद और मोदी सरकार में कौशल विकास मंत्री रह चुके राजीव प्रताप रूडी को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने राजीव प्रताप रूडी को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किए जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने बताया है कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगा। सभी प्रदेश अध्यक्षों और प्रदेश महामंत्रियों को रूडी के राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने की जानकारी दी।  
विज्ञापन

 


बिहार से लोकसभा सदस्य रूडी ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी को 2014 के आम चुनाव में मात दी थी।  प्रधानमंत्री ने उन्हें अपने मंत्रालय में कौशल विकास मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार दिया था लेकिन बाद में फेरबदल में उन्हें हटा दिया गया। राजीव प्रताप रूडी यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन से अनुमोदित मियामी, फ्लोरिडा के सिमसेंटर से ए-320 विमान उड़ाने की विशेषज्ञता प्राप्त कर्मशियल लाइसेंसधारी पायलट हैं। 


दस हुई राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की संख्या 

रूडी की नियुक्ति के बाद भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की संख्या बढ़ कर दस हो गयी है। राष्ट्रीय प्रवक्ताओं में सैयद शाहनवाज हुसैन, डॉ सुधांशु त्रिवेदी, मीनाक्षी लेखी, बी सोनकर शास्त्री, नलिन एस कोहली, संबित पात्रा, अनिल बलुनी, जीवीएल नरसिम्हा राव, गोपाल कृष्ण अग्रवाल शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed