फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sapta Shakti Command and IIT Roorkee Collaborated on Research and Development Projects for Defense sector

IIT Roorkee: आईआईटी रुड़की के साथ रिसर्च करेगी सप्त शक्ति कमांड, रक्षा क्षेत्र में नई तकनीक पर होगा शोध

Fri, 17 Jan 2025 07:28 AM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 17 Jan 2025 07:28 AM IST
सार

सेना की दक्षिण पश्चिमी कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह समेत अन्य वरिष्ठ सैन्य अफसरों ने आईआईटी रुड़की अधिकारियों के साथ रक्षा क्षेत्र में रिसर्च और आधुनिकीकरण समेत कई विषयों पर भी चर्चा की।

विज्ञापन
Sapta Shakti Command and IIT Roorkee Collaborated on Research and Development Projects for Defense sector
Indian Army - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय सेना शोध और विकास के क्षेत्र में तेजी से काम कर रही है। राजस्थान के जयपुर स्थित मिलिट्री स्टेशन सप्त शक्ति कमांड भी लगातार रक्षा क्षेत्र में आधुनिकीकरण और रिचर्स के काम पर जोर दे रहा है। अब इस काम में आईआईटी रुड़की भी उनका सहयोग करने जा रहा है। गुरुवार को लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह, आर्मी कमांडर, सप्त शक्ति कमांड ने आईआईटी रुड़की के iHUB दिव्यसंप्रक, टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुलाकात की। इस चर्चा का मुख्य उद्देश्य दक्षिण पश्चिमी कमान और आईआईटी रुड़की के बीच रक्षा क्षेत्र में अनुसंधान, विकास और नवाचार का सहयोग करना है।

विज्ञापन


इस दौरान आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने आईआईटी रुड़की के उन्नत अनुसंधान और विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने रक्षा क्षेत्र के आधुनिकीकरण तथा विकसित भारत के लिए विभिन्न क्षेत्रों में सप्त शक्ति कमांड के साथ सहयोग पर जोर दिया। आर्मी कमांडर ने कहा कि,हमारे पास शैक्षणिक जगत में, युवाओं में, प्रमुख तकनीकी संस्थानों में और विभिन्न स्टार्टअप्स में प्रतिभाओं का भंडार है। इसलिए नए आइडिया,इनोवेशन और रिसर्च में उनकी विशेषज्ञताओं का उपयोग करने की जरुरत है। ये हमारे भारत के रक्षा क्षेत्र के आत्मनिर्भरता के प्रयासों को और तेजी के साथ मजबूत करेगा।
विज्ञापन


सेना की दक्षिण पश्चिमी कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह समेत अन्य वरिष्ठ सैन्य अफसरों ने आईआईटी रुड़की अधिकारियों के साथ रक्षा क्षेत्र में रिसर्च और आधुनिकीकरण समेत कई विषयों पर भी चर्चा की। इनमें मुख्य रूप से एआई , मशीन लर्निंग, साइबर सुरक्षा और अन्य क्षेत्रों में तकनीकी नवाचार पर जोर दिया गया, ताकि आधुनिक युद्ध लड़ने की चुनौतियों के लिए तकनीकी समाधान खोजे जा सकें। दक्षिण पश्चिम कमान ने विभिन्न शोध और विकास परियोजनाओं और नई सैन्य तकनीकों को आगे बढ़ाने के लिए आईआईटी कानपुर के साथ भी सहयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, दक्षिण पश्चिमी कमान देश के अग्रणी संस्थानों के साथ जुड़ने और सैन्य तकनीकी आवश्यकताओं के समाधान के लिए कई पहल कर रही है। आत्मनिर्भरता और विकसित भारत के अंतिम लक्ष्य के लिए रक्षा क्षेत्र में आधुनिकीकरण, तकनीकी अवशोषण और क्षमता विकास की दिशा में प्रयास किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed