{"_id":"5e4e93bb8ebc3ef28c662bb0","slug":"sap-temporarily-closes-india-offices-after-two-employees-tested-positive-for-h1n1-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैप इंडिया के दो कर्मचारी एच1एन1 वायरस से पीड़ित, कंपनी ने बंद किए सभी दफ्तर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सैप इंडिया के दो कर्मचारी एच1एन1 वायरस से पीड़ित, कंपनी ने बंद किए सभी दफ्तर
Thu, 20 Feb 2020 10:44 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, बंगलूरू
पीटीआई, बंगलूरू
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 20 Feb 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
दुनियाभर में जहां कोरोनावायरस ने कहर मचाया हुआ है। वहीं, अब भारत में दो लोग एच1एन1 वायरस (स्वाइन फ्लू) से पीड़ित हुए हैं। प्रौद्योगिकी कंपनी सैप इंडिया ने कहा है कि बंगलूरू में उसके दो कर्मचारियों में एच1एन1 वायरस से पीड़ित पाए गए हैं और एहतियाती उपाय के रूप में व्यापक स्वच्छता के लिए बंगलूरू, गुरुग्राम और मुंबई में कार्यालयों को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
जर्मनी की कंपनी ने एक बयान में कहा, इन स्थानों पर कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा गया है।
एसएपी इंडिया ने एक ईमेल के जरिए दिए गए बयान में कहा कि बंगलूरू (आरएमजेड इकोवर्ल्ड कार्यालय) में सैप इंडिया के दो कर्मचारियों को एच1एन1 वायरस से पीड़ित पाया गया। इसमें कहा गया है कि एहतियातन उपाय के रूप में बंगलूरू, गुरुग्राम और मुंबई के सभी सैप इंडिया कार्यालयों को व्यापक स्वच्छता के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
बयान में कहा गया कि अगली सूचना तक, इन स्थानों के सभी कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा गया है। सैप ने कर्मचारियों को सलाह दी है कि अगर उन्हें या उनके परिवार के सदस्यों को बुखार के साथ सर्दी, खांसी जैसा कोई लक्षण दिखे तो वे चिकित्सीय सलाह लें।
विज्ञापन
इसने कहा है कि हमारे कर्मचारियों का स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है और यह महत्वपूर्ण है कि हम एच1एन1 वायरस के प्रसार को सीमित करने के लिए उन्हें वर्तमान जानकारी और मार्गदर्शन दें। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के अनुसार, एच1एन1 के लक्षणों में तेज बुखार, ठंड लगना और गले में खराश और मौसमी इन्फ्लूएंजा का होना है।
SAP: As a precautionary measure, all the SAP Offices across Bengaluru, Gurgaon and Mumbai have been closed for extensive sanitisation. https://t.co/uXRIJqhi9E
— ANI (@ANI) February 20, 2020