फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Santosh Singh selected as Chairman of Hindi speakers top institute North Indian Union in Mumbai Maharashtra news and updates

महाराष्ट्र: मुंबई में हिंदीभाषियों की शीर्ष संस्था उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष बने संतोष सिंह, जानें कौन हैं ये, क्या है यूपी से रिश्ता

Tue, 25 Jan 2022 10:52 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 25 Jan 2022 10:52 PM IST
सार

संतोष सिंह मूलरूप से उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के बड़हलगंज भरौली गांव के निवासी हैं। उनके पिता आरएन सिंह बीते 2 जनवरी को भरौली गांव से गोरखपुर हवाई अड्डे पर आते समय दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

विज्ञापन
Santosh Singh selected as Chairman of Hindi speakers top institute North Indian Union in Mumbai Maharashtra news and updates
उत्तर भारतीय संघ। - फोटो : Social Media

विस्तार

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में हिंदी भाषियों की शीर्ष संस्था उत्तर भारतीय संघ की कार्य समिति ने सर्वसम्मति से संतोष आरएन सिंह को संस्था का अध्यक्ष चुना है। संतोष सिंह के पिता भाजपा विधायक आरएन सिंह के निधन से संघ के अध्यक्ष का पद खाली हो गया था। आरएन सिंह वर्ष 1996 से वर्ष 2022 तक लगातार लगभग 26 सालों तक संघ के अध्यक्ष रहे।
विज्ञापन


संतोष सिंह मूलरूप से उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के बड़हलगंज भरौली गांव के निवासी हैं। उनके पिता आरएन सिंह बीते 2 जनवरी को भरौली गांव से गोरखपुर हवाई अड्डे पर आते समय दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य आर एन सिंह ने उत्तर भारतीय संघ का अध्यक्ष रहते हुए उत्तर भारतीय संघ भवन, डिग्री कॉलेज, कैंसर पीड़ितों और तीर्थ यात्रियों के लिए गेस्ट हाउस के निर्माण जैसे कई महत्वपूर्ण काम किए। 
विज्ञापन


उनके नेतृत्व में संघ की ओर से कोरोना काल में गरीबों को मदद और आशियाना देने के अलावा जब मुंबई और महाराष्ट्र को रक्त की कमी पड़ी तब रिकॉर्ड 1 हजार बोतल रक्त भी जमा किया गया। मुंबई में पले बढ़े और शिक्षा ग्रहण करने वाले वाले संतोष सिंह बॉम्बे इंटेलिजेंस सिक्योरिटी (इंडिया) लिमिटेड (बीआईएस) के डायरेक्टर हैं। वे पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से उत्तर भारतीय संघ के विशेष ट्रस्टी के रूप में संघ के विकास और सामाजिक कार्यों में सहयोग दे रहे थे। अब पिता के सपनो को पूरा करने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंसर पीड़ित परिवारों के गेस्ट हाउस के लिए संघ को दिए 51 लाख दान
उत्तर भारतीय संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि संघ और समाज ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे निभाने का वह पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने याद दिलाया कि संघ के अध्यक्ष और उनके पिताजी स्व. आर एन सिंह की मौजूदगी में कार्य समिति की बैठक में फैसला लिया गया था कि कैंसर पीड़ितों के लिए बने गेस्ट हाउस का नामकरण जिसके नाम भी होगा, उसे या उसके परिवार को 51 लाख रुपए दान देना होगा। कार्य समिति के इस फैसले का सम्मान करते हुए उन्होंने अपने पिता आरएन सिंह के नाम पर गेस्ट हाउस का नामकरण करने के लिए संघ को 51 लाख रुपए देने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed