फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Santhal people and Jharkhand are the heart of India,US Ambassador on visit to St. Xavier's College Dumka

Jharkhand: 'संथाल लोग और झारखंड भारत के हृदय स्थल', दुमका दौरे पर बोले अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी

Sun, 15 Dec 2024 04:18 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 15 Dec 2024 04:18 AM IST
सार

दुमका के सेंट जेवियर्स कॉलेज का दौरा पर अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा कि संथाल लोग और झारखंड भारत के हृदय स्थल हैं, जहां लोग अपनी गहरी परंपराओं से जुड़े होते हैं और प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व की समझ रखते हैं।

विज्ञापन
Santhal people and Jharkhand are the heart of India,US Ambassador on visit to St. Xavier's College Dumka
एरिक गार्सेटी और रूबेन गौसी - फोटो : ANI

विस्तार

भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी और माल्टा के उच्चायुक्त रूबेन गौसी ने सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर केंद्रित एक अनौपचारिक यात्रा पर दुमका के महारो स्थित सेंट जेवियर्स कॉलेज का दौरा किया। जहां दोनों गणमान्यों का स्वागत संताली पारंपरिक लोक नृत्य के साथ किया गया। 
विज्ञापन

 

अमेरिकी राजदूत का बयान
दुमका के सेंट जेवियर्स कॉलेज का दौरा पर अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा कि संथाल लोग और झारखंड भारत के हृदय स्थल हैं, जहां लोग अपनी गहरी परंपराओं से जुड़े होते हैं और प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व की समझ रखते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया को इन परंपराओं से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है, और जब भी वह भारत में आदिवासी समुदायों से मिलते हैं, तो उन्हें यह समझ में आता है कि कैसे लोग प्रकृति को संरक्षित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांग्लादेशी हिंदूओं पर बोले गार्सेटी
बांग्लादेश में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचारों पर गार्सेटी ने कहा कि धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह लोकतंत्र और शांति की नींव है। वह भारत, बांग्लादेश और दक्षिण एशिया में मिलकर काम कर रहे हैं ताकि अल्पसंख्यकों की आवाज़ दबाई न जाए।


दुमका और माल्टा का ऐतिहासिक संबंध- गौसी
वहीं इस यात्रा को लेकर माल्टा के उच्चायुक्त रूबेन गौसी ने कहा कि वह चार साल से अधिक समय से भारत में हैं और झारखंड की यह उनकी पांचवी यात्रा है। उन्होंने कहा कि वह अमेरिकी राजदूत के साथ दुमका आने पर गर्व महसूस करते हैं, और यह यात्रा खासतौर पर अल्पसंख्यकों के मुद्दे पर आधारित है। गौसी ने बताया कि दुमका का माल्टा से ऐतिहासिक संबंध है, क्योंकि 1925 में जेबूसाइट यहां आए थे, और वहां बहुत से लोग संथाली बोलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed