फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sanjeev chaturvedi is still Unemployed, he does not get work in aiims

ये अफसर अब तक है ‘बेरोजगार’, कोर्ट से भी राहत नहीं

Mon, 30 May 2016 08:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Mon, 30 May 2016 08:15 AM IST
विज्ञापन
sanjeev chaturvedi is still Unemployed, he does not get work in aiims
शपथपत्र में कहा गया था संजीव को दे दिया गया काम - फोटो : Getty Images

उत्तराखंड के वर्ष-2002 बैच के भारतीय वन सेवा अधिकारी संजीव चतुर्वेदी पिछले कई माह से अपने लिए काम मांग रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें न तो एम्स-प्रशासन और न ही कोर्ट से कोई राहत मिली है। काम देने की अर्जी पर सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (कैट) के दो जजों की बेंच ने अलग-अलग विचार व्यक्त कर दिए। लिहाजा इस मामले को कैट के चेयरमैन के पास भेजा गया है। संजीव को काम देने के संबंध में एम्स की ओर से गलत शपथपत्र देने के मामले को बेंच ने गंभीरता से लिया और पूरे मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए।

विज्ञापन


बेंच ने यह भी कहा कि इसकी जिम्मेदारी एम्स निदेशक की बनती है, लेकिन चूंकि चिकित्सा क्षेत्र में उनका बड़ा योगदान है इसलिए उनके खिलाफ इस मामले में कोई जुर्माना लगाने का निर्णय नहीं लिया जा रहा है। दरअसल संजीव चतुर्वेदी एम्स में बतौर डिप्टी सेक्रेट्री कार्यरत हैं, लेकिन उनके पास काम नहीं है। मामले की सुनवाई के दौरान बेंच के एक जज ने कहा कि एम्स में किस अधिकारी के पास क्या काम होना चाहिए और किस से क्या काम लेना है इस पर फैसला लेने का पूरा अधिकार एम्स निदेशक के पास है। जबकि दूसरे जज ने कहा कि एम्स में डिप्टी सेक्रेट्री के लिए जो काम तय किया गया था उसे मिलना चाहिए और एम्स का शपथपत्र भी यही कहता है।
विज्ञापन


जज की राय
बेंच के एक जज ने आदेश में याचिकाकर्ता संजीव चतुर्वेदी के बारे में लिखा कि इस अधिकारी ने जो रास्ता चुना है वह बहुत कठिन है। इनकी इमानदारी पर किसी तरह का संदेह नहीं किया जा सकता है। भ्रष्टाचार के खिलाफ इनका काम भी सराहनीय रहा है। रमन मैग्सेसे अवार्ड की राशि इन्होंने एम्स को दी लेकिन एम्स ने इसे लेने से इनकार कर दिया तो इन्होंने इस राशि को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed