फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Singh of Aam Aadmi Party give impressive speech first time in Rajya sabha

पहला भाषण देकर छा गए आम आदमी पार्टी के संजय सिंह, कहा- छह साल में कर दूंगा जीना हराम

Thu, 08 Feb 2018 11:30 AM IST
शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 08 Feb 2018 11:30 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Singh of Aam Aadmi Party give impressive speech first time in Rajya sabha

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव चर्चा की शुरुआत करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी पहली बार ही बोले थे, लेकिन देश के किसी भी सदन में पहली बार बोलने वाले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह छा गए। वीर रस, सत्ता पक्ष पर आरोप की झड़ी के साथ संजय सिंह अपने 18 मिनट के संबोधन में विपक्ष के नेताओं का भी भरपूर समर्थन पाने में कामयाब रहे। विपक्ष ने जहां उपसभापति सत्यनारायण जटिया से उन्हें बोलने के लिए समय बढ़ाने की अपील की, वहीं भाषण समाप्त होते ही प्रमोद तिवारी समेत कुछ नेता बधाई देने उनके पास गए।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी अपने भाषण में संजय सिंह का जिक्र करना नहीं भूले। अब्दुल वहाब ने सदन में बोलते हुए अपने लिए आवंटित समय का कुछ हिस्सा भी संजय सिंह को देने के लिए कहा। इस दौरान संजय सिंह ने केन्द्र सरकार के दिल्ली सरकार समेत विपक्षी दल की सरकारों के साथ भेदभाव पूर्ण रवैय्या अपनाने, लोकतंत्र का गला घोटने, व्यापारियों, कारोबारियों की मुसीबत बढ़ाने समेत तमाम मुद्दे उठाए। 
विज्ञापन

उन्होंने केजरीवाल सरकार के साथ केन्द्र सरकार के सौतेले रवैय्ये पर जमकर निशाना साधा। भाजपा के राष्ट्रवाद को फर्जी राष्ट्रवाद करार देते हुए इसका प्रमाण पत्र देने का ठेका लेने पर सावल उठाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2014 के आम चुनाव में किए गए वादों, आम आदमी पार्टी के विधायकों की सदस्यता रद्द करने, पार्टी के विधायकों को जेल में डालने, कानून का भय दिखाने, दिल्ली के मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री समेत अन्य के दफ्तरों आदि में छापे का जिक्र किया। राफेल लड़ाकू विमान के सौदे पर भी सवाल उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


'छह साल तक एक-एक दिन सुनना पड़ेगा'

अमित शाह की तरह संजय सिंह ने भी सत्ता पक्ष के सदस्यों को चेता दिया। अमित शाह ने विपक्ष के सदस्यों को सुनाया था और अपने अंदाज में संजय सिंह ने उसी तरह की लाइने सत्ता पक्ष को वापस कर दी। सत्ता पक्ष के सदस्य संजय सिंह के वीर रस भरे आरोप, तंज, व्यंग और जहर बुझे शब्दबाण पर टोका टोकी करना चाह रहे थे। इस पर संजय सिंह ने कहा कि छह साल तक उन्हें सुनना पड़ेगा। सिंह ने कहा कि वह छह साल तक एक एक दिन मुद्दे उठाकर जीना हराम कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed