फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Shirsat said if Shinde doesn’t accept deputy CM’s post, it will go to someone in Shiv Sena

Maharashtra: उपमुख्यमंत्री पद को लेकर शिवसेना नेता ने दिया संकेत, अगर शिंदे नहीं तो इसे दी जाएगी जिम्मेदारी

Fri, 29 Nov 2024 02:09 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 29 Nov 2024 02:09 PM IST
सार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के साथ-साथ उपमुख्यमंत्री पद पर भी सबकी नजरें हैं। लगातार इस बात पर सवाल उठ रहे हैं कि एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम का पद संभालेंगे या नहीं। अगर वो यह जिम्मेदारी नहीं लेते हैं तो किसे दी जाएगी। 

विज्ञापन
Sanjay Shirsat said if Shinde doesn’t accept deputy CM’s post, it will go to someone in Shiv Sena
शिवसेना नेता संजय शिरसाट - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस बरकरार है। इसे लेकर चल रहे घमासान के बीच गुरुवार को दिल्ली में अमित शाह के घर पर महायुति की बैठक हुई। हालांकि, इस बैठक में भी महाराष्ट्र के सीएम चेहरे से पर्दा नहीं उठा। सीएम के साथ-साथ उपमुख्यमंत्री पद पर भी सबकी नजरें हैं। लगातार इस बात पर सवाल उठ रहे हैं कि एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम का पद संभालेंगे या नहीं। इस बीच, शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने साफ कह दिया कि अगर शिंदे उपमुख्यमंत्री का पद स्वीकार नहीं करेंगे तो पार्टी के ही किसी और शख्स को यह जिम्मेदारी दी जाएगी। 

विज्ञापन


भाजपा के फैसले में नहीं बनूंगा बाधा: शिंदे
शिरसाट ने कहा कि शिंदे निश्चित तौर पर केंद्रीय मंत्री के तौर पर केंद्र में नहीं जाएंगे।

शिंदे ने किया था सीएम बनने से इनकार
इससे पहले बुधवार को ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना शिंदे गुट के प्रमुख एकनाथ शिंदे ने सीएम पद को लेकर चल रही चर्चाओं को विराम दे दिया था। उन्होंने कहा था, 'मेरे मन में सीएम बनने की लालसा नहीं है। पीएम मोदी और अमित शाह जो भी निर्णय लेंगे मुझे मंजूर होगा। सरकार बनाते समय मेरी तरफ से कोई अड़चन नहीं आएगी। मैं चट्टान की तरह साथ खड़ा हूं। भाजपा की बैठक में जो भी निर्णय लिया जाएगा, हमें मान्य होगा। भाजपा का सीएम मुझे मंजूर है।'
विज्ञापन


'इसे दी जाएगी जिम्मेदारी'
औरंगाबाद पश्चिम विधानसभा सीट पर फिर से वापसी करने वाले शिरसाट ने कहा, 'अगर शिंदे उपमुख्यमंत्री का पद स्वीकार नहीं करते हैं तो हमारी पार्टी के किसी अन्य नेता को यह जिम्मेदारी दी जाएगी। वह (शिंदे) शाम तक इस पर फैसला करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


नई सरकार का हिस्सा होना चाहिए: शंभूराज देसाई
शिवसेना नेता ने गुरुवार को कहा था कि महाराष्ट्र की नई सरकार में शिंदे के उपमुख्यमंत्री का पद स्वीकार करने की संभावना नहीं है। शिरसाट की पार्टी के सहयोगी और पूर्व मंत्री शंभूराज देसाई ने कहा कि उनके निर्वाचित विधायक और पार्टी कार्यकर्ता महसूस करते हैं कि शिंदे को नई सरकार का हिस्सा होना चाहिए।

देसाई 2022 से 2024 तक शिंदे के गढ़ ठाणे के संरक्षक मंत्री थे। शिंदे के व्यापक प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा कार्यवाहक सीएम को महाराष्ट्र में अगली सरकार का हिस्सा होना चाहिए।

कल हुई थी बैठक
शिंदे, पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने महाराष्ट्र में अगली सरकार के लिए सत्ता साझेदारी समझौते को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार देर रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में सरकार गठन के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा से उनकी अच्छी और सकारात्मक चर्चा हुई। मुंबई रवाना होने से पहले यहां संवाददाताओं से बातचीत में शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री पर फैसला राज्य की राजधानी में महायुति गठबंधन की एक अन्य बैठक में एक या दो दिन में लिया जाएगा। उन्होंने कहा, 'हम एक या दो दिन में फैसला (महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पर) लेंगे। हमने चर्चाएं की हैं और चर्चा जारी रहेगी।'


महाराष्ट्र चुनाव पर एक नजर
भाजपा नीत महायुति गठबंधन ने हाल में हुए राज्य विधानसभा चुनावों में 288 सदस्यीय सदन में 230 सीट पर जीत दर्ज की तथा विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) को 46 सीट पर समेट दिया। भाजपा ने 132 सीट, शिवसेना ने 57 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने 41 सीट जीतीं। एमवीए में शामिल शिवसेना (यूबीटी) ने 20 सीट, कांग्रेस ने 16 और शरद पवार की राकांपा (एसपी) ने 10 सीट पर जीत दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed