फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Rauts allegation: MP Navneet Rana had relationship with underworld, took a loan of 80 lakhs from Dawoods henchman Yusuf Lakdawala

राउत का आरोप : नवनीत राणा के अंडरवर्ल्ड से रिश्ते, यूसुफ लकड़ावाला से लिया था 80 लाख का कर्ज, महाराष्ट्र के घटनाक्रम का दाऊद कनेक्शन

Wed, 27 Apr 2022 10:55 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 27 Apr 2022 10:55 AM IST
सार

राउत ने कहा कि जेल में बंद रहते हुए लकड़ावाला की मौत हो चुकी है। उसे ईडी ने 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया था। उसके डी गैंग से रिश्ते थे। 

विज्ञापन
Sanjay Rauts allegation: MP Navneet Rana had relationship with underworld, took a loan of 80 lakhs from Dawoods henchman Yusuf Lakdawala
संजय राउत - फोटो : ANI

विस्तार

हनुमान चालीसा व अन्य मुद्दों को लेकर महाराष्ट्र की गर्म सियासत में एक और धमाका हुआ है। शिवसेना नेता व सांसद संजय राउत ने बुधवार को आरोप लगाया कि अमरावती की निर्दलीय सांसद नवनीत कौर राणा के अंडरवर्ल्ड से रिश्ते थे। राणा ने दाउद के गुर्गे यूसुफ लकड़ावाला से 80 लाख रुपये कर्ज लिया था। 
विज्ञापन

राउत ने कहा कि जेल में बंद रहते हुए लकड़ावाला की मौत हो चुकी है। उसे ईडी ने 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया था। उसके 'डी' गैंग से रिश्ते थे। 
विज्ञापन


राणा को कोई बचा रहा?
शिवसेना नेता राउत ने आरोप लगाया कि ईडी ने लकड़ावाला के लेन-देन की जांच की थी, लेकिन नवनीत राणा से संबंधित मामलों को छोड़ दिया गया। ईडी राणा से कब पूछताछ करेगा? कोई उसे बचाने की कोशिश कर रहा है। इससे साफ है कि  महाराष्ट्र में हाल में हुई घटनाओं का अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राणा दंपती ने शनिवार को मुख्यमंत्री ठाकरे के निजी आवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का आह्वान किया था। बाद में उन्होंने अपनी योजना बदल दी थी, लेकिन मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था और उनके खिलाफ देशद्रोह समेत आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। नवनीत राणा ने इसके बाद आरोप लगाया था कि दलित वर्ग से होने की वजह से पुलिस ने हमारे साथ दुर्व्यवहार किया।


संसदीय विशेषाधिकार समिति में उठा राणा की गिरफ्तारी का मुद्दा
वहीं, लोकसभा की संसदीय विशेषाधिकार समिति के एक सदस्य ने मंगलवार को हुई बैठक में नवनीत राणा की गिरफ्तारी का मुद्दा उठाया। समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार एक सदस्य ने बताया कि समिति सदस्यों ने नवनीत राणा की गिरफ्तारी पर नाखुशी व्यक्त की। यह बैठक दिल्ली में हुई थी और भाजपा के सदस्यों ने भी गिरफ्तारी के दौरान राणा के साथ दुर्व्यवहार का मुद्दा उठाया। एक भाजपा सदस्य ने कहा कि यह गिरफ्तारी निंदनीय है, समिति को इसका संज्ञान लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed