फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Raut Ukhad Diya Hashtag Viral Maharashtra Crisis Uddhav Thackeray, Devendra Fadanvis

Maharashtra Crisis: 'उखाड़ दिया...', बना ट्रेंडिंग हैशटैग, उद्धव सरकार गिरने के बाद यूजर्स के निशाने पर संजय राउत

Thu, 30 Jun 2022 10:54 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 30 Jun 2022 10:54 AM IST
सार

महाराष्ट्र में उद्धव सरकार गिरने के बाद सोशल मीडिया पर 'उखाड़ दिया' हैशटैग (#UkhadDiya) ट्रेंड करने लगा है।

विज्ञापन
Sanjay Raut Ukhad Diya Hashtag Viral Maharashtra Crisis Uddhav Thackeray, Devendra Fadanvis
संजय राउत और उद्धव ठाकरे - फोटो : Social media

विस्तार

महाराष्ट्र में उद्धव सरकार गिरने के बाद सोशल मीडिया पर 'उखाड़ दिया' हैशटैग (#UkhadDiya) ट्रेंड करने लगा है। आम ट्विटर यूजर्स के साथ-साथ भाजपा नेता नितेश राणे, तेजिंदर बग्गा आदि ने भी इस हैशटैग के जरिए संजय राउत को निशाने पर लिया है। वहीं संजय राउत का एक पुराना बयान भी वायरल हो रहा है। दरअसल जब महाराष्ट्र में कंगना के घर पर जब बुलडोजर चला था तब संजय राउत ने  कहा था कि 'उखाड़ दिया'। राउत का 'उखाड़ दिया' वाली टिप्पणी अखबार की सुर्खियां भी बनी थी। वहीं घर टूटने के बाद कंगना ने उद्धव सरकार को श्राप भी दिया था और कहा था कि जिस तरह उनका घर टूटा है, उसी तरह उद्धव का घमंड भी टूटेगा। इसके बाद कंगना ने फिर बयान दिया था कि एक महिला का अपमान करने की सजा अघाड़ी सरकार को जरूर चुकानी होगी।  अब सोशल मीडिया पर यूजर्स  की प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी है...

विज्ञापन


विज्ञापन


एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि ढाई साल बाद आखिरकार महाराष्ट्र से महाविकास अघाड़ी सरकार को उखाड़ दिया गया।


कंगना ने दिया था श्राप, पुराना वीडियो वायरल


फाइनली हमने आपका उखाड़ ही दिया संजय राउत
वहीं उद्धव सरकार गिरने के बाद एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि फाइनली हमने आपका उखाड़ ही दिया संजय राउत।



एक अन्य यूजर ने लिखा कि उद्धव जी फ्लोर टेस्ट कैसे देते ,उनकी तो पैर तले जमीन ही खिसक गई थी। 'उखाड़ दिया'


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed