फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Raut Tweet Today On Maharashtra Politics, Tags Devendra Fadnavis, Eknath Shinde and Uddhav Thackeray

Sanjay Raut: 'अब नहीं कोई बात खतरे की...', राउत के इस ट्वीट पर कई अटकलें

Tue, 12 Jul 2022 11:20 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 12 Jul 2022 11:20 AM IST
सार

शिवसेना नेता संजय राउत ने एक ट्वीट किया जिसने सियासी हलचल बढ़ा दी है। राउत ने इस ट्वीट में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस दोनों को टैग किया है।

विज्ञापन
Sanjay Raut Tweet Today On Maharashtra Politics, Tags Devendra Fadnavis, Eknath Shinde and Uddhav Thackeray
संजय राउत - फोटो : Social media

विस्तार

शिवसेना नेता संजय राउत के एक ट्वीट ने आज महाराष्ट्र में एक बार फिर से सियासी हलचल बढ़ा दी है। उन्होंने आज उद्धव ठाकरे, प्रियंका गांधी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को टैग करते हुए एक ट्वीट किया है जिसके बाद से कई अटकलें लगने लगी हैं। दरअसल, राउत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ''अब नही कोई बात खतरे की... अब सभी को सभी से खतरा है'', हालांकि इस ट्वीट में वे कहना क्या चाह रहे हैं यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। इस ट्वीट में सोचने वाली बात यह है कि आखिर उन्होंने उद्धव और प्रियंका के साथ सीएम शिंदे और डिप्टी सीएम फडणवीस को क्यों टैग किया? 

विज्ञापन


राउत के ट्वीट के कई मायने
संजय राउत के ट्वीट के कई मायने निकाले जा रहे हैं। इस ट्वीट से एक संकेत यह है कि शिवसेना आने वाले समय में कोई बड़ा फैसला ले सकती है। यानी कि शिवसेना या तो भाजपा के साथ समझौता कर लेगी या फिर नए स्तर से अपनी शुरुआत करेगी।  वहीं दूसरे संकेत की बात करें तो यह महा विकास अघाड़ी के भविष्य को लेकर भी हो सकता है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र सरकार संविधान के मुताबिक नहीं: राउत
वहीं समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए राउत ने कल कहा था कि जिस तरह से महाराष्ट्र में एक सरकार को थोपा, वह पूरी तरह से अवैध है। यह सरकार संविधान के मुताबिक नहीं बनी है। यह विधायकों के अयोग्य होने का मुद्दा है। सर्वोच्च न्यायालय में एक फैसला हो रहा है, उससे पता चलेगा कि देश में संविधान, कानून है या उसकी हत्या हो चुकी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन



राउत ने आठ जुलाई को भी किया था ट्वीट
बता दें कि इससे पहले राउत ने आठ जुलाई को ट्वीट करते हुए लिखा था कि जब "खोने" के लिए कुछ भी ना बचा हो तो "पाने" के लिए बहुत कुछ होता हैं!.  जय महाराष्ट्र !. राउत के इस ट्वीट के बाद भी सियासी हलचल तेज हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed