फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Raut Says We never said that a political front will be formed without Congress, KCR should be leader of third front

भाजपा विरोधी मोर्चा: थर्ड फ्रंट का नेतृत्व किसे करना चाहिए? संजय राउत ने दिया जवाब, कांग्रेस की भूमिका पर कही ये बात

Mon, 21 Feb 2022 08:49 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 21 Feb 2022 08:49 AM IST
सार

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव बीते रविवार को मुंबई पहुंचे जहां उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की थी। इस दौरान कई अहम  राजनीतिक, विकास और राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई। 

विज्ञापन
Sanjay Raut Says We never said that a political front will be formed without Congress, KCR should be leader of third front
संजय राउत - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विपक्षी दलों को लामबंद करने के लिए तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने एक नई मुहिम छेड़ दी है। इस मुहिम के तहत वे उद्धव ठाकरे, शरद पवार समेत कई बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। लेकिन इस लामबंदी में कांग्रेस को भाव नहीं मिल रहा है। ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि क्या कांग्रेस के बिना तीसरा मोर्चा बनेगा? अब इसी सवाल का जवाब  शिवसेना नेता संजय राउत ने दिया है।  राउत ने कहा है कि हमने कभी नहीं कहा कि कांग्रेस के बगैर कोई फ्रंट बनेगा, जब ये बात ममता बनर्जी ने कही थी तब शिवसेना पहली राजनीतिक पार्टी थी जिसने कहा था कि कांग्रेस को भी साथ लेना चाहिए। राउत ने कहा कि कांग्रेस को भी साथ लेना जरूरी है। वहीं इस मुलाकात पर कांग्रेस की तरफ से भी बयान आया है। महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के भाजपा विरोधी मोर्चा बनाने के प्रयासों का स्वागत करती है, लेकिन क्षेत्रीय दलों की इस तरह की पहल कांग्रेस पार्टी के बिना सफल नहीं हो सकती। सत्तारूढ़ भाजपा के लिए कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है।

विज्ञापन


के. चंद्रशेखर राव में नेतृत्व करने की क्षमता
राउत ने कहा कि कल तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव ने महाराष्ट्र आकर सीएम उद्धव ठाकरे से बातचीत की। दोनों के बीच राजनीतिक, विकास और देश की परिस्थिति के बारे में चर्चा हुई। दोनों नेताओं की बहुत से विषय में सहमति हुई। के. चंद्रशेखर राव बहुत जुझारू नेता हैं उनके में वो क्षमता है कि सबको साथ लेकर नेतृत्व करें। मुझे लगता है उन्हें नेतृत्व का मौका मिलना चाहिए। 
विज्ञापन


संजय राउत ने भाजपा पर भी किया हमला
वहीं पीएम मोदी द्वारा चुनाव प्रचार में साइकिल को बम विस्फोट से जोड़ने पर भी संजय राउत ने जवाब दिया उन्होंने कहा कि ये उनकी आदत है, जब ये लोग हारने की कगार पर खड़े होते हैं तब इस प्रकार के आरोप करते हैं, उत्तर प्रदेश में BJP हार रही है और उनकी ये आखिरी हाथ पांव मारने कि कोशिश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केसीआर ने कही यह बात
उद्धव ठाकरे और शरद पवार से मुलाकात के बाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री राव ने कहा कि हमलोगों ने देश की राजनीति, विकास की गति, आजादी के 75 साल होने पर देश के हालात के ऊपर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमने कई विषयों पर लंबी चर्चा की। काफी बातों पर हमारी सहमति बनी है। हमने मिलकर आगे के लिए काम करने का फैसला किया है। देश में हमारे कई भाई हैं, उनसे मेरी और उद्धव ठाकरे की बातचीत हो रही थी।

उन्होंने कहा कि हम सभी आगे हैदराबाद और अन्य किसी स्थान पर मिलकर बातचीत करेंगे और रास्ता तय करेंगे कि क्या करना है। जिस तरह से देश चल रहा है उसमें बदलाव आना चाहिए। हम ज़ुल्म और नाजायज कामों के खिलाफ लड़ना चाहते हैं।


उद्धव ने यह कहा...
उद्धव ने कहा कि हमारा हिंदुत्व हमें गलत राजनीति नहीं सिखाता। कुछ लोग सिर्फ अपने एजेंडे के लिए काम करते हैं। फिर चाहे इसकी कीमत देश को ही क्यों न उठानी पड़े। हमें मकसद देश को सही रास्ते पर लाना है। कौन पीएम होगा या कौन पीएम बन सकता है? इस पर बाद में चर्चा करेंगे। हम आगे भी कई राजनीतिक नेताओं से मिलने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed