फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Raut says Thackeray cousins’ united show has rattled Fadnavis and other Mahayuti leaders

Sanjay Raut: 'ठाकरे भाइयों के साथ आने से फडणवीस और महायुति नेता परेशान'; संजय राउत ने कसा तंज

Sun, 06 Jul 2025 09:11 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 06 Jul 2025 09:11 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Raut says Thackeray cousins’ united show has rattled Fadnavis and other Mahayuti leaders
संजय राउत, सांसद, शिवसेना यूबीटी - फोटो : ANI

राज्यसभा सांसद और शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र में सत्ताधारी महायुति गठबंधन पर निशाना साधा है। उन्होंने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे और शिव सेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के एक साथ आने से मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस समेत सत्तारूढ़ महायुति के नेता घबरा गये हैं।

विज्ञापन

संजय राउत ने कहा कि महायुति नेता और देवेंद्र फडणवीस दोनों ठाकरे के एक साथ आने से परेशान हैं। उन्होंने फडणवीस के उद्धव ठाकरे को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को अब रोने का कार्यक्रम शुरू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र ने "हिंदी थोपे जाने के खिलाफ लड़ाई" जीत ली है। उन्होंने कहा कि दोनों ठाकरे भाइयों और अन्य सहयोगियों की एकता ने यह जीत हासिल की है।
विज्ञापन


संजय राउत ने कहा कि कई दक्षिण भारतीय राज्यों के नेताओं, खास तौर पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने जोर देकर कहा है कि वे केंद्र से लड़ सकते हैं। साथ ही हिंदी थोपने को उखाड़ फेंक सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि उद्धव और राज ने शनिवार को संयुक्त रूप से मुंबई के वर्ली में 'आवाज मराठीचा' नामक एक विजय सभा का आयोजन किया था। इस समारोह के मंच पर दोनों ठाकरे भाई 20 साल बाद एक साथ नजर आए। इस विजय सभा में फडणवीस सरकार द्वारा राज्य के स्कूलों में कक्षा एक से हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में शामिल करने संबंधी दो सरकारी आदेशों को वापस लेने का जश्न मनाया गया।


इस दौरान उद्धव ने कहा कि हम साथ रहने के लिए साथ आए हैं। हम मिलकर मुंबई नगर निगम और महाराष्ट्र में सत्ता हासिल करेंगे। उन्होंने मराठी भाषा के मुद्दे से परे दोनों पार्टियों के बीच संभावित तालमेल का संकेत दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed