फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay raut says, Shiv Sena works on its commitments, If anyone feeling joyous over CM uddhav thackeray future friend remarks

सियासत: सीएम उद्धव के बयान पर संजय राउत का भाजपा को जवाब, कहा- अभी तीन साल तक खुश होने की जरूरत नहीं

Sat, 18 Sep 2021 12:09 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 18 Sep 2021 12:09 PM IST
सार

संजय राउत ने कहा कि शिवसेना अपने वादों पर काम करती है। अगर किसी को सीएम की टिप्पणी पर खुशी हो रही है, तो इसे तीन साल के लिए रहने दें, क्योंकि शिवसेना किसी की पीठ में नहीं छुरा घोंपती। 

विज्ञापन
Sanjay raut says, Shiv Sena works on its commitments, If anyone feeling joyous over CM uddhav thackeray future friend remarks
संजय राउत - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के 'भविष्य के साथी' वाले बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत ने भाजपा को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार पांच साल तक सत्ता में रहने के लिए प्रतिबद्ध है। शिवसेना अपने वादों पर काम करती है। अगर किसी को सीएम की टिप्पणी पर खुशी हो रही है, तो इसे तीन साल के लिए रहने दें, क्योंकि शिवसेना किसी की पीठ में छुरा नहीं घोंपती। 

विज्ञापन


बता दें कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता राव साहेब दानवे को भविष्य के साथी बताया था। संबोधन के दौरान उद्धव ने दानवे की ओर इशारा करते हुए कहा कि मंच पर बैठे मेरे पूर्व, मौजूदा और यदि हम साथ आते हैं तो भविष्य के सहयोगी। 
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा था कि मुझे एक कारण से रेलवे पसंद है। आप ट्रैक नहीं छोड़ सकते और दिशा भी नहीं बदल सकते। अगर कोई डायवर्जन हो तो आप हमारे स्टेशन पर आ सकते हैं, लेकिन इंजन पटरियों को नहीं छोड़ता है। उद्धव के इस बयान के बाद से ही राजनीति के गलियारों में शिवसेना और भाजपा के फिर साथ आने की अटकलें लगाई जाने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले भी पीएम मोदी के साथ मुलाकात के बाद लगाई गई थीं अटकलें
इससे पहले जून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्धव ठाकरे के बीच बैठक हुई थी। दोनों की मुलाकात करीब 45 मिनट तक चली थी। तब भी दोनों दलों के साथ आने को लेकर अटकलें लगाई गई थीं। इस पर शिवसेना सांसद संजय राऊत ने कहा था कि उद्धव और पीएम मोदी दुश्मन नहीं हैं। वे जब चाहे एक-दूसरे से मुलाकात कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed