{"_id":"61810d1bc9510224143f042b","slug":"sanjay-raut-says-param-bir-singh-left-india-with-central-government-help","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय राउत का बड़ा आरोप: परमबीर सिंह फरार नहीं हुआ, बल्कि केंद्र सरकार ने देश छोड़ने में मदद की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
संजय राउत का बड़ा आरोप: परमबीर सिंह फरार नहीं हुआ, बल्कि केंद्र सरकार ने देश छोड़ने में मदद की
Tue, 02 Nov 2021 03:34 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 02 Nov 2021 03:34 PM IST
सार
शिवसेना सांसद संजय राउत ने मंगलवार को आरोप लगाते हुए कहा कि मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर और आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह फरार नहीं हैं, बल्कि उन्हें देश से बाहर निकाला गया है और वह केंद्र की मदद के बिना ऐसा नहीं कर सकते थे।
विज्ञापन
संजय राउत
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की गिरफ्तारी के बाद से एनसीपी और शिवसेना केंद्र सरकार के खिलाफ हमलावर हो गई है। इसी क्रम में शिवसेना सांसद संजय राउत ने मंगलवार को आरोप लगाते हुए कहा कि मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर और आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह फरार नहीं हैं, बल्कि उन्हें देश से बाहर निकाला गया है और वह केंद्र की मदद के बिना ऐसा नहीं कर सकते थे। राउत ने कहा कि केंद्रीय एजेंसी ने सिंह के आरोपों पर महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को गिरफ्तार किया और यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण तथा अनैतिक है।
विज्ञापन
महानिदेशक पद पर बैठा व्यक्ति ऐसे देश नहीं छोड़ सकता: राउत
राउत ने कहा कि जब पुलिस महानिदेशक पद के समान पद का कोई व्यक्ति देश से बाहर जाता है तो वह केंद्र सरकार के सहयोग के बिना ऐसा नहीं कर सकता। वह फरार नहीं हुए हैं, बल्कि उन्हें देश से बाहर निकाला गया है।
विज्ञापन
एमवीए सरकार के नेताओं को फंसाने की साजिश: राउत
शिवसेना नेता ने कहा कि आरोपों के आधार पर जांच की गयी लेकिन देशमुख को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने जांच के पहले दिन ही गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा मुझे लगता है कि यह एमवीए (महाविकास अघाडी) सरकार के प्रमुख नेताओं को परेशान करने उन्हें बदनाम करने और उन पर कीचड़ उछालने की पूर्व नियोजित रणनीति है।
विज्ञापन
सोमवार देर रात हुई थी देशमुख की गिरफ्तारी
ईडी ने धन शोधन के एक मामले में देशमुख को 12 घंटे से अधिक समय तक चली पूछताछ के बाद सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। धन शोधन का यह मामला महाराष्ट्र पुलिस प्रतिष्ठान में कथित वसूली गिरोह से जुड़ा है।