फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Sanjay Raut says on the seat-sharing, this partition is terrible than the Indo-Pak partition

संजय राउत बोले: भारत-पाक बंटवारे से भी भयंकर है शिवसेना-भाजपा के बीच सीटों का बंटवारा

Tue, 24 Sep 2019 01:55 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 24 Sep 2019 01:55 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Raut says on the seat-sharing, this partition is terrible than the Indo-Pak partition
संजय राउत - फोटो : ANI

महाराष्ट्र विधानसभा को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। सीट बंटवारे को लेकर सभी पार्टियों ने एक-दूसरे के साथ मंथन शुरू कर दिया है। वहीं, शिवसेना और भाजपा में भी सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही है। इस बीच शिवसेना ने आज सीटों के बंटवारे को लेकर बैठक बुलाई है। इस दौरान सीटों के बंटवारे का एलान हो सकता है। 

विज्ञापन


विज्ञापन



वहीं शिवसेना नेता संजय राउत ने सीटों के बंटवारे पर कहा है कि यह बंटवारा भारत और पाकिस्तान के  बंटवारे से भी भयंकर है। उन्होंने कहा कि दोनों दलों में एक फॉर्मूले पर काम लगभग पूरा हो चुका है और अगले 24 घंटे अहम हैं। राउत ने कहा, 'इतना बड़ा महाराष्ट्र है, ये जो 288 सीट का बंटवारा है, ये भारत-पाकिस्तान के बंटवारे से भी भयंकर है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर सरकार के साथ न होकर विपक्ष में बैठे होते तो, आज तस्वीर कुछ और ही होती। खैर, सीटों पर जो भी निर्णय लिया जाएगा, हम आपको इस बात की जानकारी देंगे। 

वहीं महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि सीट बंटवारे पर चर्चा अंतिम चरणों में है। जो लोग सोच रहे हैं कि गठबंधन नहीं होगा वे निराश होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि आगामी विधानसभा चुनावों में हमें 220 सीटें मिलेंगी। 



बता दें कि शिवसेना, भाजपा के साथ बराबर सीट बांटना चाहती है और बची हुई सीटें गठबंधन की छोटी साझेदार पार्टियों में बांटना चाहती है, वहीं, भाजपा ज्यादा से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए आतुर हैं। दोनों दलों ने अभी तक सीट बंटवारे पर अंतिम फैसला नहीं लिया है। लेकिन लगभग दोनों दल आम सहमति पह पहुंच गए हैं। 

वर्तमान में 288 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के पास 122 सीटें हैं, वहीं शिवसेना के पास 63 सीटें हैं। सूत्रों के अनुसार भाजपा दोनों दलों के बीच ऐसे फॉर्मूले पर समझौता चाहती है, जिसपर भाजपा के पास 122 सीटें बनी रहें वहीं, शिवसेना के पास उसके हिस्से की 63 सीटें रहें। 

साथ ही बची हुई सीटों को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया जैसे गठबंधन के छोटे दलों को देने के बाद आपस में बराबर बांट ली जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed