Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sanjay raut says mamata banerjee made big mistake not forming alliance with rahul gandhi in west bengal electi

संजय राउत ने हार का ठीकरा दीदी पर फोड़ा: कहा- राहुल की बात न सुनना भूल, गठबंधन होता तो परिणाम कुछ और होते

Tue, 05 May 2026 06:15 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: राकेश कुमार Updated Tue, 05 May 2026 06:15 PM IST
सार

ममता बनर्जी का राहुल गांधी से दूरी बनाना बंगाल में टीएमसी के पतन का कारण बना। ऐसा संजय राउत का कहना है। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए विपक्षी एकता और राहुल गांधी की दूरदर्शिता को ही भविष्य की एकमात्र राह बताया है। शिवसेना यूबीटी सांसद ने और क्या-क्या कहा? जानिए...
 

विज्ञापन
sanjay raut says mamata banerjee made big mistake not forming alliance with rahul gandhi in west bengal electi
संजय राउत ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

शिवसेना-यूबीटी सांसद संजय राउत ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला है।  राउत ने कहा कि ममता बनर्जी ने राहुल गांधी की बात न मानकर बड़ी गलती की। उन्होंने दावा किया कि यदि ममता कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ गठबंधन की बातचीत करतीं, तो विधानसभा चुनाव के परिणाम बिल्कुल अलग हो सकते थे।
विज्ञापन


बंगाल में 15 साल के टीएमसी शासन का अंत
294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा में भाजपा ने 207 सीटें जीतकर निर्णायक बहुमत हासिल किया है। इस जीत के साथ ही राज्य में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस का 15 साल पुराना शासन समाप्त हो गया। ममता बनर्जी खुद अपनी प्रतिष्ठित भवानीपुर सीट पर भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से हार गईं।
विज्ञापन


लोकतंत्र की जीत नहीं, धांधली है- राउत
संजय राउत ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि यह लोकतंत्र की जीत नहीं है। राउत के अनुसार, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के जरिए लाखों मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: AAP पर भड़के राघव चड्ढा: BJP में गए सांसदों के उत्पीड़न का आरोप, बोले- खतरनाक खेल शुरू आप किए, अंत खराब होगा

राउत ने राहुल गांधी को बताया दूरदर्शी नेता
संजय राउत ने कहा कि ममता बनर्जी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन जैसे प्रमुख विपक्षी नेताओं की हार के बावजूद इंडिया गठबंधन का भविष्य बहुत उज्ज्वल है। उन्होंने कहा, 'ममता बनर्जी ने राहुल गांधी की बात न मानकर बड़ी भूल की। अगर उन्होंने चुनाव से पहले कांग्रेस के साथ गठबंधन पर चर्चा की होती, तो नतीजे अलग होते।'


राउत ने आगे कहा, 'लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने जो कहा था कि बंगाल और तमिलनाडु के चुनाव नतीजे चुराए गए हैं, वह सच साबित हुआ। वह एक दूरदर्शी नेता हैं।'

भाजपा की हार का किया पूर्वानुमान
राउत ने इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि एक समय इंदिरा गांधी ने भी अधिकांश राज्यों में जीत हासिल की थी, लेकिन बाद में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि भाजपा भी अभी अपने शिखर पर है और भविष्य में उसे निश्चित रूप से हार का सामना करना पड़ेगा।

अन्य वीडियो-


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed