फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Raut said that there is situation of gang war in the cabinet regarding Maratha reservation

Maharashtra: 'मराठा आरक्षण पर कैबिनेट में गैंगवार की स्थिति', संजय राउत ने एकनाथ शिंदे सरकार पर कसा तंज

Thu, 09 Nov 2023 05:59 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 09 Nov 2023 05:59 PM IST
सार

महाराष्ट्र के दो मंत्रियों के बीच चल रहे वाकयुद्ध पर शिवसेना(यूटीबी) संजय राउत ने चुटकी ली।  उन्होंने कहा, मराठा आरक्षण को लेकर कैबिनेट में गैंगवार की स्थिति बनी हुई है। 

विज्ञापन
Sanjay Raut said that there is situation of gang war in the cabinet regarding Maratha reservation
संजय राउत(फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मराठा आरक्षण की मांग को लेकर तमाम राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि मराठा आरक्षण के मुद्दे पर महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में गिरोह युद्ध जैसी स्थिति है।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत के दौरान संजय राउत ने कहा, समाज जाति के आधार पर विभाजित हो गया है। उसका एक ही कारण है राज्य में कमजोर और अस्थिर सरकार। मंत्रियों पर मुख्यमंत्री का हुक्म नहीं है। कैबिनेट में गैंगवार जैसी स्थिति बनी हुई है। उन्होंने राज्य के मंत्रियों छगन भुजबल और शंभूराज देसाई के बीच वाकयुद्ध का जिक्र किया।
विज्ञापन


बता दें भुजबल ने कहा, ओबीसी श्रेणी के तहत मराठा समुदाय को आरक्षण देने के प्रयासों का विरोध किया जाएगा। वहीं देसाई ने भुजबल की टिप्पणियों की आलोचना की।मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को मराठा आरक्षण पर अपने कैबिनेट सहयोगियों द्वारा दिए गए विरोधाभासी बयानों पर नाराजगी व्यक्त की और उनसे भावनात्मक मुद्दे पर सावधानी बरतने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा, महाराष्ट्र सरकार को मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे के अल्टीमेटम से डरना नहीं चाहिए। अन्य पिछड़ा वर्ग के सदस्यों के साथ अन्नाय नहीं करना चाहिए। जरांगे ने दो नवंबर को अपना अनिश्चितकालीन अनशन वापस ले लिया और मराठा आरक्षण लागू करने के लिए 24 दिसंबर की समय सीमा तय की। पत्रकारों से बातचीत के दौरान वडेट्टीवार ने कहा, सरकार को धमकियों में आकर गलत रास्ता नहीं अपनाना चाहिए। दूसरों के साथ अन्याय नहीं करना चाहिए। हमने कभी भी मराठों के लिए आरक्षण का विरोध नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed