फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Raut: on the martyrdom of the soldiers Sanjay Raut taunts on BJP; Said- Karnataka elections will come a

Sanjay Raut: जवानों की शहादत पर संजय राउत का भाजपा पर तंज; कहा- कर्नाटक चुनाव तो आएंगे और जाएंगे

Fri, 21 Apr 2023 01:43 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 21 Apr 2023 01:43 PM IST
सार

हमारी एमवीए की बैठकें होती रहती हैं। वह एक वरिष्ठ नेता हैं। कोई आश्चर्य की बात नहीं है। पता नहीं एनसीपी के साथ क्या हो रहा है और यह उनका आंतरिक मामला है।

विज्ञापन
Sanjay Raut: on the martyrdom of the soldiers Sanjay Raut taunts on BJP; Said- Karnataka elections will come a
संजय राउत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ और सिर्फ विपक्ष को दबाना चाहती है। उन्हें सिर्फ राजनीति करना ही आता है। ऐसे वक्त जब हमारे सैनिक शहीद हो रहे हैं, वे राजनीति से बाज नहीं आ रहे हैं। जम्मू-कश्मीर का नया पुलवामा मुद्दा सामने आया है। कर्नाटक चुनाव आएंगे और जाएंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने शरद पवार से मुलाकात पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मैं पवार साहाब से मिला। हमारी एमवीए की बैठकें होती रहती हैं। वह एक वरिष्ठ नेता हैं। कोई आश्चर्य की बात नहीं है। पता नहीं एनसीपी के साथ क्या हो रहा है और यह उनका आंतरिक मामला है। लोग मिलते रहते हैं। 
विज्ञापन


संजय राउत के पार्टनर के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

पुणे पुलिस ने शुक्रवार को शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत के बिजनेस पार्टनर सुजीत पटकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सुजीत लाइफलाइन अस्पताल में संजय राउत के पार्टनर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत शिकायत दर्ज की गई है। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने 10 अप्रैल को लाइफलाइन प्रबंधन सेवा के खिलाफ पुणे शहर पुलिस में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। राउत के सहयोगी सुजीत पाटकर ने 2020 में जंबो कोविड सेंटर के आवंटन में अनियमितता का आरोप लगाया है। 


सोमैया का आरोप है कि एलएचएमएस के पास स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने का कोई अनुभव नहीं होने के बावजूद फर्जी दस्तावेज के जरिए पुणे मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी से 2020 में शिवाजीनगर में जंबो कोविड केंद्र का ठेका हासिल किया गया था। 

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed