फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Raut on male cop grabbing Priyanka Gandhi kurta, says Is there no woman police in Yogi ji rule

पुलिसकर्मी ने प्रियंका का पकड़ा कुर्ता, संजय राउत ने पूछा- क्या योगीजी के राज में महिला पुलिस नहीं है?

Sun, 04 Oct 2020 10:06 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 04 Oct 2020 10:06 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Raut on male cop grabbing Priyanka Gandhi kurta, says Is there no woman police in Yogi ji rule
प्रियंका गांधी का कुर्ता पकड़ता पुलिसकर्मी - फोटो : Twitter/Sanjay Raut

शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने प्रियंका गांधी के कुर्ते को पकड़ते हुए एक पुलिसकर्मी की तस्वीर को ट्वीट करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार को निशाने पर लेते हुए पूछा है कि क्या उत्तर प्रदेश में कोई महिला पुलिस अधिकारी नहीं है। प्रियंका गांधी पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य नेताओं संग हाथरस में हुई घटना को लेकर पीड़ित परिवार से मिलने के लिए पहुंची थी, जहां उनके साथ धक्का मुक्की की गई। 

विज्ञापन


राउत ने ट्वीटर पर एक तस्वीर साझा करते हुए सवाल उठाया। इस तस्वीर में एक पुरुष पुलिस अधिकारी प्रियंका गांधी के कुर्ते को कंधे के पास से पकड़े हुए दिखाई दे रहा है। राउत ने तस्वीर के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के सवाल किया, 'क्या योगीजी के राज में महिला पुलिस नहीं है?'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह तस्वीर शनिवार की है जब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल 19 वर्षीय युवती के परिवार से मिलने के अपने दूसरे प्रयास में हाथरस के लिए रवाना हुआ था। गौरतलब है कि हाथरस में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस घटना के बाद से देश में आरोपियों के खिलाफ आक्रोश है। वहीं, विपक्ष सरकार को इस मुद्दे पर घेरने में लगा हुआ है। 
बता दें कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने हाथरस के पीड़ित परिवार से मिलने के लिए वहां जाने की अपनी योजना की घोषणा की थी। इस दौरे के बाद कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उनकी पार्टी परिवार के साथ खड़ी है। प्रियंका गांधी ने पीड़िता की मां को सांत्वना दी और कहा कि वे परिवार के साथ अन्याय के विरोध में एकजुट रहेंगी।


प्रियंका ने कहा, परिवार आखिरी बार अपनी बेटी को नहीं देख पाया। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। जब तक न्याय नहीं दिया जाता है, तब तक हम इस लड़ाई को जारी रखेंगे। 

वहीं, राहुल गांधी ने कहा कि राज्य सरकार को दुखी परिवार की रक्षा करनी चाहिए। मैं परिवार के साथ खड़ा हूं। यह राज्य सरकार की जिम्मेदारी है कि वह उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करे। दूसरी तरफ, कांग्रेस ने इस घटना को लेकर कल देशव्यापी आंदोलन करने की घोषणा की है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed