{"_id":"5fbe10a18ebc3eefbb07732f","slug":"sanjay-raut-on-enforcement-directorate-raid-on-pratap-sarnaik-house-and-office-sanjay-said-i-am-waiting","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय राउत ने ईडी पर साधा निशाना, शिवसेना सांसद के घर छापेमारी को बताया पॉलिटिकल वेंडेटा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
संजय राउत ने ईडी पर साधा निशाना, शिवसेना सांसद के घर छापेमारी को बताया पॉलिटिकल वेंडेटा
Wed, 25 Nov 2020 01:36 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 25 Nov 2020 01:36 PM IST
विज्ञापन
संजय राउत
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक के घर और दफ्तर पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। संजय राउत ने कहा, 'अगर कोई मुझे नोटिस भेजने की बात कोई कर रहा है तो आने दो, मैं भी इंतजार कर रहा हूं।'
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि यहां पुरानी-पुरानी बातें खंगालने की मुहिम चल रही है, वो लोग मोहनजोदड़ो-हड़प्पा तक जा रहे हैं। संजय राउत यहीं तक नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि 'पॉलिटिकल वेंडेटा' होने के बाद, ये सब जांच जो चल रही है, तो मैं इस देश के ऐसे 120 प्रमुख नेता जो सत्ताधारी पार्टी के हैं उनकी लिस्ट प्रवर्तन निदेशालय और अर्थवित्त मंत्रालय के पास भेज रहा हूं।'
विज्ञापन
ये सब जांच जो चल रही है, 'पॉलिटिकल वेंडेटा' होने के बाद, मैं इस देश के ऐसे 120 प्रमुख नेता जो सत्ताधारी पार्टी के हैं उनकी लिस्ट ED के पास, अर्थ मंत्रालय के पास भेज रहा हूं। अब मैं देखूंगा ED किसको बुलाती है: शिवसेना नेता संजय राउत https://t.co/25e2altAdf
विज्ञापन विज्ञापन— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 25, 2020
राउत ने कहा, 'अब मैं देखूंगा ये सूची भेजे जाने के बाद प्रवर्तन निदेशालय किसको बुलाता है और किसे नहीं। बता दें कि मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रताप सरनाईक के घर और दफ्तर पर अचानक छापा मारा था।
ईडी की टीम ने तकरीबन पांच घंटे तक ठाणे और मुंबई में करीब 10 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। उसके बाद ईडी के अधिकारी प्रताप सरनाईक के बेटे विहंग सरनाईक को अपने साथ दक्षिण मुंबई में बेलार्ड पियर्स स्थित दफ्तर ले गए, जहां उनसे विस्तृत पूछताछ की गई।
ईडी की टीम ने जब छापेमारी की उस समय विधायक सरनाईक मौजूद नहीं थे। वहीं, प्रवर्तन निदेशालय ने यह छापेमारी किस मामले में की है फिलहाल इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है। सूत्रों के अनुसार ईडी ने वित्तीय लेनदेन व धनशोधन के मामले में यह कार्रवाई की है।