{"_id":"5f7026671c44045aca105683","slug":"sanjay-raut-met-devendra-fadnavis-says-there-are-ideological-differences-but-we-are-not-enemies","type":"story","status":"publish","title_hn":"फडणवीस से मुलाकात पर बोले राउत- हम दुश्मन नहीं, सीएम ठाकरे को भी है बैठक की जानकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फडणवीस से मुलाकात पर बोले राउत- हम दुश्मन नहीं, सीएम ठाकरे को भी है बैठक की जानकारी
Sun, 27 Sep 2020 11:14 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 27 Sep 2020 11:14 AM IST
विज्ञापन
संजय राउत-देवेंद्र फडणवीस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली तीन दलों की महाविकास अघाड़ी सरकार की स्थिरता को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा हो रही है। इसी बीच, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना सांसद संजय राउत के बीच मुंबई के पांच सितारा होटल में मुलाकात हुई। दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म हो गया। वहीं, इस मुलाकात को लेकर दोनों ही नेताओं की तरफ से बयान आया है।
विज्ञापन
राउत ने रविवार को कहा, 'मैं कुछ मुद्दों पर चर्चा करने के लिए कल देवेंद्र फडणवीस से मिला। वह पूर्व सीएम हैं। इसके अलावा, वह महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता हैं और बिहार चुनाव के लिए भाजपा के प्रभारी हैं। वैचारिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन हम दुश्मन नहीं हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को हमारी बैठक के बारे में जानकारी है।'
विज्ञापन
वहीं, देवेंद्र फडणवीस ने कहा, संजय राउत जी शिवसेना के अखबार सामना के लिए मेरा साक्षात्कार लेना चाहते थे। इस पर चर्चा के लिए बैठक आयोजित की गई थी। मैंने राउत जी से कुछ शर्तें रखी थीं। मैं चाहता था कि इसे बिना कांट-छांट के प्रकाशित किया जाए। बैठक में कोई राजनीतिक वार्ता नहीं हुई है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच दोपहर डेढ़ बजे से लेकर करीब साढ़े तीन घंटे तक बातचीत हुई। दोनों ने साथ-साथ लंच भी किया। शिवसेना-भाजपा के नेताओं को इस मुलाकात की कोई पूर्व सूचना नहीं थी।
भाजपा ने कहा- ज्यादा अर्थ निकालने की जरूरत नहीं
दोनों नेताओं के बीच मुलाकात के बाद सूबे में राजनीतिक भूचाल आने की चर्चा शुरू हो गई है। इस मुलाकात को लेकर केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दावने पाटिल ने कहा कि इसका ज्यादा अर्थ निकालने की जरूरत नहीं है। कुछ दिन पहले मेरी भी राउत से मुलाकात हुई थी और साथ में चाय पी थी।
यह भी पढ़ें: संजय राउत बोले- जिस गठबंधन में शिवसेना और अकाली दल ना हो, उसे एनडीए नहीं माना जा सकता
मुलाकात का कोई राजनीतिक संदर्भ नहीं: शिवसेना
गौरतलब है कि राउत पिछले साल विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता बंटवारे के फार्मूले को लेकर भाजपा विरोधी रुख के लिए सुर्खियों में थे। महाराष्ट्र भाजपा के मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने कहा कि इस मुलाकात के कोई राजनीतिक मायने नहीं है।
उन्होंने ट्वीट किया, राउत ने (शिवसेना के मुखपत्र) सामना के लिए फडणवीस का साक्षात्कार लेने की इच्छा व्यक्त की थी और इसी बारे में चर्चा करने के लिए यह मुलाकात हुई थी। प्रवक्ता ने कहा, फडणवीस ने राउत से कहा है कि वह बिहार में चुनाव प्रचार करके लौटने के बाद उन्हें साक्षात्कार देंगे। इस भेंट का कोई राजनीतिक संदर्भ नहीं है।
महाराष्ट्र में सरकार बनाने में राउत ने निभाई थी अहम भूमिका
बता दें कि साल 2019 में विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस-एनसीपी के साथ मिलकर महाविकास अघाड़ी सरकार बनाने में संजय राउत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। चूंकि संजय राउत शिवसेना के मुखपत्र के संपादकीय में देवेंद्र फडणवीस पर लगातार निशाना साधते रहे हैं, इसलिए फडणवीस से राउत की मुलाकात को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।