संजय राउत बोले- जिस गठबंधन में शिवसेना और अकाली दल ना हो, उसे एनडीए नहीं माना जा सकता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की सबसे भरोसेमंद सहयोगी शिरोमणि अकाली दल ने शनिवार शाम राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से अलग होने का एलान किया। अकाली दल के इस निर्णय से सियासी हलचल मच गई। वहीं, शिवसेना के राज्यसभा सांसद और पार्टी प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि जिस गठबंधन में शिवसेना और अकाली दल ना हो, उसे एनडीए नहीं कहा जा सकता है।
राउत ने कहा, एनडीए के मजबूत स्तंभ शिवसेना और अकाली दल थे। शिवसेना को मजबूरन एनडीए से बाहर निकलना पड़ा, अब अकाली दल निकल गया। एनडीए को अब नए साथी मिल गए हैं, मैं उनको शुभकामनाएं देता हूं। जिस गठबंधन में शिवसेना और अकाली दल नहीं हैं, मैं उसको एनडीए नहीं मानता हूं।
NDA के मजबूत स्तंभ शिवसेना और अकाली दल थे। शिवसेना को मजबूरन NDA से बाहर निकलना पड़ा, अब अकाली दल निकल गया। NDA को अब नए साथी मिल गए हैं, मैं उनको शुभकामनाएं देता हूं। जिस गठबंधन में शिवसेना और अकाली दल नहीं हैं मैं उसको NDA नहीं मानता: संजय राउत, शिवसेना pic.twitter.com/nVhtbRwRfv
विज्ञापन विज्ञापन— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 27, 2020
देवेंद्र फडणवीस से की मुलाकात
वहीं, शिवसेना नेता ने कहा, मैं कुछ मुद्दों पर चर्चा करने के लिए कल देवेंद्र फडणवीस से मिला। वह पूर्व सीएम हैं। इसके अलावा, वह महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता हैं और बिहार चुनाव के लिए भाजपा के प्रभारी हैं। वैचारिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन हम दुश्मन नहीं हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को हमारी बैठक के बारे में जानकारी है।
I met Devendra Fadnavis yesterday to discuss certain issues. He is a former CM. Also, he's the leader of opposition in Maharashtra & #BiharPolls-in charge of BJP. There can be ideological differences but we are not enemies. CM was aware about our meeting: Sanjay Raut, Shiv Sena pic.twitter.com/6OdXCbWWMt
— ANI (@ANI) September 27, 2020